{"_id":"66bfbddc83140330540c0864","slug":"ima-announced-doctors-will-remain-on-strike-for-24-hours-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-131440-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: आईएमए ने किया एलान, 24 घंटे हड़ताल पर रहेंगे डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: आईएमए ने किया एलान, 24 घंटे हड़ताल पर रहेंगे डॉक्टर
Sat, 17 Aug 2024 02:30 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 17 Aug 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने आज से हड़ताल का एलान कर दिया। आईएमए अध्यक्ष डॉ. पूनम अग्रवाल का कहना है कि कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म व हत्या और फिर स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर प्रदर्शनकारी डॉक्टरों के साथ किए गए बर्ताव के विरोध में 24 घंटे के लिए डॉक्टर हड़ताल करेंगे। मोनार्क होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में आईएमए के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. एसपीएस चौहान ने बताया कि डॉक्टर 17 अगस्त को सुबह 6 बजे से 18 अगस्त की सुबह 6 बजे तक अपनी सेवाएं नहीं देने वाले हैं। इस दौरान मरीजों को सिर्फ आपातकालीन सेवाओं ही दी जाने वाली हैं। रेगुलर ओपीडी नहीं चलाई जाएगी और वैकल्पिक सर्जरी नहीं की जाएगी। पूर्व अध्यक्ष उपेंद्र गर्ग ने आईएमए ने अस्पतालों को सेफ जोन घोषित करने के साथ ही सरकार से सेंट्रल प्रोटेक्शन एक्ट को तुरंत लागू करने की मांग की है।
डाॅ. गौरव अग्रवाल और डाॅ. दीपक गुप्ता ने कहा कि बंगाल में कानून व्यवस्था बहाल नहीं है। शांति आंदोलन भी नहीं करने दिया जा रहा है। राष्ट्रपति शासन लागू हो। शनिवार को सुबह 10 बजे फिरोजाबाद क्लब में चिकित्सक बैठक करेंगे। इसके बाद डीएम को ज्ञापन दिया जाएगा। यदि इसके बाद भी नतीजा नहीं निकलता है तो इमरजेंसी सेवाएं ठप कर दी जाएंगी। इस दौरान डाॅ. विवेक अग्रवाल, डाॅ. रमाशंकर सिंह, डाॅ. वरुण शर्मा, डाॅ. गरिमा शर्मा, डाॅ. सारिका अग्रवाल आदि शामिल रहे।