फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Illlessness can immortalize humility, mildness

अजर अमर बना सकता है विनम्रता-मृदुता

Thu, 08 Sep 2016 12:18 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Thu, 08 Sep 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
Illlessness can immortalize humility, mildness
अजर अमर बना सकता है विनम्रता-मृदुता - फोटो : Amar Ujala
विनम्रशील से दुनिया ही नहीं परमात्मा करते हैं प्रेम
विज्ञापन

मुनि विनम्र सागर महाराज ने प्रवचन देते हुए कहा कि विनम्रशील से दुनिया ही नहीं परमात्मा भी प्रेम करता है। मगर अहंकारियों से ईश्वर, दुनिया तो छोड़ों उनके बच्चे भी प्रेम नहीं करते हैं।
छदामीलाल जैन मंदिर में मुनि महाराज ने कहा कि यदि अहंकार का विष जीवन में न हो तो घरों में भी झगडे़ न हों। घरों के टुकडे़ नहीं होंगे। अहंकार की दुर्गंध अज्ञान की अंधेरी गलियों में आती है। उन्होंने कहा कि अंधेरे में प्रकाश जा सकता है, मगर प्रकाश में अंधेरा नहीं जा सकता। वैसे ही अहंकार में ज्ञान आ सकता है, लेकिन ज्ञान में नहीं। अभिमान ऐसा विष है जो कई जिंदगी तबाह कर देता है। लेकिन विनम्रता और मृदुता ऐसा अमृत है, जो अजर अमर बना सकता है। उन्होंने कहा कि  दूसरों के अपमान में हमारे अंदर का मद आवेश में बाहर आता है। वो अभिमान बन जाता है। विनम्रभाव हमारी विरासत को प्राप्त कराता है और अहंकार हमारे चारो ओर आफत का माहौल बना देता है।
विज्ञापन


फरिहा, मरसलगंज मंदिर में हो रहे धार्मिक कार्यक्रम
दशलक्षण पर्व के मौके पर तीर्थक्षेत्र मरसलगंज एवं बड़ा जैन मंदिर फरिहा में धार्मिक कार्यक्रमों की धूम मची है। सुबह से ही श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने के लिए मंदिर में आते हैं। दोपहर में अशोक पांडेय के नेतृत्व में पाठ किया जा रहा है। सायं को आरती एवं भजन संध्या का आयोजन भी मंदिरों में हो रहा है। बच्चों की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी कराई जा रही है। गुड्डू जैन, पारस जैन, अरविंद प्रताप जैन, प्रिंस जैन, नरेंद्र जैन, नीतेश जैन, पवन जैन, गोपाल जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed