{"_id":"5dd2ca908ebc3e550265a054","slug":"illigal-teacher-degree-firozabad-news-agr415775395","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी अभिलेखों से नौकरी पाने वाले तीन अध्यापकों के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी अभिलेखों से नौकरी पाने वाले तीन अध्यापकों के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन
फर्जी अभिलेखों से नौकरी पाने वाले तीन अध्यापकों पर रिपोर्ट दर्ज
जसराना। बीएड की फर्जी डिग्री लगाकर नौकरी पाने वाले तीन अध्यापकों के खिलाफ एबीएसए धर्मेंद्र कटियार ने थाना जसराना में अभियोग दर्ज किया है। बीएसए द्वारा अध्यापकों को पहले ही नौकरी से बर्खास्त किया जा चुका है।
जसराना ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय नगला पर्दमन में तैनात रहे प्रधानाध्यापक राजेश भास्कर, प्राथमिक विद्यालय नगला केहरी में सहायक अध्यापक विकास यादव एवं प्राथमिक विद्यालय नगला हरीसिंह झपारा में प्रधानाध्यापिका ललिता यादव के अभिलेख जांच में सही नहीं मिले। इस पर तीनों अध्यापकों की सेवाएं समाप्त करने के बाद एबीएसए धर्मेंद्र कटियार ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कराने के लिए कोतवाली जसराना में तहरीर दी। तहरीर पर पुलिस ने तीनों अध्यापकों के खिलाफ धोखाधड़ी एवं कूटरचित तरीके से नौकरी पाने का अभियोग दर्ज कर लिया गया है। कोतवाल गिरीश चंद्र ने कहा कि मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जाएंगे।