फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Illegal occupation removed from house pursuant to court order.

Firozabad News: अदालत के आदेश पर मकान से हटाया अवैध कब्जा

Thu, 23 Apr 2026 12:43 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 23 Apr 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Illegal occupation removed from house pursuant to court order.
सिरसागंज। नगर के मोहल्ला दक्षिण मोहनगंज स्थित इस्लामिया स्कूल के पास बुधवार को प्रशासन ने एक अवैध कब्जे वाले मकान को खाली कराया। यह कार्रवाई न्यायालय के सख्त निर्देश पर भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हुई। यह मकान सिरसागंज के मियां बाजार निवासी मोहम्मद फैयाज का था। अंसार अली ने इस पर कई वर्षों से कब्जा कर रखा था। विवाद सिविल जज (सीडी) फिरोजाबाद की अदालत पहुंचा। न्यायालय ने 19 नवंबर 2018 को फैयाज के पक्ष में डिक्री पारित की। अदालत ने विपक्षी को दो माह में कब्जा सौंपने का आदेश दिया था, पर पालन नहीं हुआ। फैयाज ने डिक्री के निष्पादन के लिए पुनः वाद दायर किया। बुधवार को पुलिस बल की मौजूदगी में मकान खाली कराया गया। लंबे कानूनी संघर्ष के बाद मोहम्मद फैयाज को अपना मकान वापस मिल सका। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed