{"_id":"6747630974eeeff3b2013a25","slug":"illegal-cuts-on-the-highway-can-prove-fatal-in-fog-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-137819-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: कोहरे में जानलेवा साबित हो सकते हैं हाईवे पर बने अवैध कट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: कोहरे में जानलेवा साबित हो सकते हैं हाईवे पर बने अवैध कट
Wed, 27 Nov 2024 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 27 Nov 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सर्दी का मौसम शुरू हो गया है। दिसंबर की शुरुआत के साथ घना कोहरा पड़ना भी शुरू हो जाएगा, लेकिन हाईवे पर अवैध कटों को बंद कराने की ओर किसी का ध्यान नहीं गया। यही अवैध कट घने कोहरे के बीच बड़े हादसे का कारण बनेंगे। क्योंकि इन कटों से पैदल ही नहीं, बल्कि बाइक, साइकिल सवार यहां तक माल ढुलाई करने वाली रेहड़ी तक निकलती हैं। रोजाना यहां हादसे होने जैसी स्थिति बन जाती है, लेकिन इन अवैध कटों को बंद कराने की ओर न तो पीडब्ल्यूडी के अफसरों ने ध्यान दिया और न ही यातायात पुलिस की नजर है।
दृश्य एक
हाईवे पर यदि नगला बरी चौराहे से ओवरब्रिज की ओर चलें तो रमण टाट बाबा आश्रम के पास अवैध कट बना हुआ है। साइड बदलने के लिए लोग इसी कट से बाइक, कार तक को निकालने से नहीं चूकते। जबकि हाईवे पर तेज स्पीड में दौड़ने वाले वाहन के चालकों को हादसा न होने पाए, इसलिए ब्रेक लगाने के लिए मजबूर होना पड़ता है। कई बार हादसे हो चुके हैं, लेकिन इस कट को बंद नहीं कराया गया। मंगलवार को भी अवैध कट से बाइक, साइकिल सवार धड़ल्ले से निकलते दिखाई दिए।
दृश्य दो
दूसरा अवैध कट एसपी सिटी कार्यालय से पूर्व ओवरब्रिज खत्म होने के साथ बना हुआ है। यहां बीच की रेलिंग को तोड़कर बनाए गए अवैध कट से बाइक, कार तक को निकालने से लोग नहीं चूकते। ओवरब्रिज की ओर से आने वाले तेज रफ्तार वाहन चालकों की हालत तब खराब हो जाती है, जब ढलान होने के साथ तेज रफ्तार वाहन को अचानक ब्रेक लगाने पड़ते हैं। अभी मौसम ठीक है, लेकिन घना कोहरे के बीच यह अवैध कट हादसों को न्यौता देंगे।
विज्ञापन
दृश्य तीन
नगला भाऊ नाले की पुलिया के पास अवैध कट बना लिया। रेलिंग के टूटे पत्थरों को यहां काफी ऊंचे लगा दिए हैं। लेकिन हाईमास्ट लाइट के सहारे लोगों ने बाइक, साइकिल आदि निकालने का रास्ता बना लिया है। इंडस्ट्रियल एरिया क्षेत्र होने के कारण यहां 24 घंटे श्रमिक निकलते रहते हैं। वहीं आगरा जाने वाले इसी क्षेत्र के लोग यहीं उतरते हैं। पर कोई इस ओर ध्यान नहीं देता है। यह कट सर्दी में हादसों को बढ़ाने का काम करेगा।
दृश्य-चार
राजा का ताल आरके काॅलेज के सामने भी अवैध कट लोगों ने रेलिंग को तोड़कर बना लिया। इस कट से न सिर्फ बाइक बल्कि कांच कारखानों में कांच का सामान लाने वाले ठेल, रेहड़ी तक निकलते हैं। यहां हमेशा बाइक सवारों के आवागमन का क्रम चलता है। जबकि इसी कट पर बाइक सवारों को बचाने के चक्कर में पहले एक गैस का टैंकर पलट गया था। इसके साथ कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन इन अवैध कटों को अभी तक बंद नहीं कराया गया है।
-हाईवे पर अवैध कटों को पीडब्ल्यूडी या नगर निगम जिस विभाग की जिम्मेदारी हो उन्हें तुरंत बंद कराना चाहिए। ऐसे कटों पर हादसे होने की संभावना अधिक रहती है। वाहन चालक को इन कटों से किसी के अचानक निकलने के कारण ही हादसे होते हैं। इसे गंभीरता से जिला प्रशासन को लेना चाहिए।
रंजीत शर्मा, एडवोकेट
-प्रमुख मार्गों पर अवैध कट बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। लेकिन इन अवैध कटों को बंद कराने की ओर कोई ध्यान नहीं देता। हमेशा शार्टकट के कारण ही लोग जान गंवा बैठते हैं। ऐसे अवैध कटों को तत्काल बंद कराया जाए, जिससे हादसों को रोका जा सके।
उमेश कुमार ओझा, एडवोकेट
-हाईवे पर अवैध कटों को बनाए जाने की जानकारी नहीं है। हम अपने क्षेत्र में आने वाले मार्गों का जेई के माध्यम से सर्वे कराएंगे। यदि हमारे क्षेत्र के अंतर्गत अवैध कट बनाए गए हैं तो उन्हें तुरंत ही बंद कराया जाएगा।
अतर सिंह, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड