{"_id":"5d641f9d8ebc3e01656e6e72","slug":"ill-helth-virol-fever-firozabad-news-agr4026815199","type":"story","status":"publish","title_hn":"ककरारा में फैला वायरल, 24 से अधिक बीमार, घर-घर बिछी चारपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ककरारा में फैला वायरल, 24 से अधिक बीमार, घर-घर बिछी चारपाई
विज्ञापन
ग्राम ककरारा में फैले वायरल फीवर के बाद चारपाई पर लेटा बालक विशेष कुमार।
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद/खैरगढ़। बदलते मौसम के साथ वायरल फीवर ने लोगों को जकड़ना शुरू कर दिया है। विकास खंड खैरगढ़ के गावं ककरारा में करीब 24 से अधिक लोग वायरल फीवर का शिकार हैं। सर्दी-खांसी से शुरू होने वाला वायरल तेज बुखार में बदल गया।
ककरारा गांव में गंदगी के ढेर लगे हैं। पांच हजार की आबादी वाले गांव में 24 से अधिक लोगों को बुखार है। गांव में अधिकांश बच्चे वायरल फीवर की चपेट में हैं कई लोग शहर में इलाज कराने आ रहे हैं। झोलाछाप की दुकानों पर भी भीड़ लगी हुई है।
मरीजों के मुताबिक वायरल का प्रकोप चार-पांच दिन से है। पहले गले में खरास हुई और जुकाम हो गया। इसके दूसरे दिन तेज बुखार आ गया। दवा खाने के बाद आराम मिलता है, मगर दवा का असर कम होते ही बुखार तेज हो जाता है।
विज्ञापन
स्वच्छता अभियान चलने के बावजूद भी गांव में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। यहां संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका है। बारिश के दिनों में गंदगी और कीचड़ हो जाती है। ऐसे में रोग फैलने का खतरा हमेशा बना रहता है।
वायरल फीवर के हर रोज आ रहे 90 तक मरीज
फिरोजाबाद। कभी तेज धूप और कभी बारिश से संक्रामक बीमारियां बढ़ रही हैं। सरकारी अस्पताल से लेकर नर्सिंग होम के पलंग फुल हैं। मेडिकल कॉलेज में सोमवार को ओपीडी में वायरल फीवर, मलेरिया, पीलिया, टायफाइड व डायरिया से ग्रसित मरीजों की कतार लगी रही। संक्रामक रोगों की वजह से खून जांच में मरीजों के प्लेट्लेटस भी कम आ रही हैं।
मरीज संजय और देवेंद्र भारद्वाज का कहना था कि दो दिन से उनके शरीर में काफी दर्द हो रहा है और रात को तेज बुखार चढ़ा गया। जिस पर वह खून जांच कराकर डाक्टर से दवा लिखाने आए हैं। जांच में वायरल फीवर निकला है और प्लेट्लेटस भी कम निकली है। ओपीडी में 80 से 90 मरीज हर रोज वायरल के आ रहे हैं। प्रतिदिन मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।
सावधानी बरतना बेहद जरूरी: डा. डीके गुप्ता
फिजिशियन डॉ. डीके गुप्ता का कहना है कि तापमान के उतार चढ़ाव व गंदगी से वायरल फीवर फैल रहा है। इसलिए खानपान में विशेष रूप से सतर्कता बरतें। बाजार में बिक रही हरी सब्जियों को लेने के बाद कई बार धोएं और कटे फल व सब्जियां न लें। प्लेट्लेट्स कम होने पर मरीज घबराए नहीं बल्कि इलाज करें।
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पुरुषोत्तम भाटिया का कहना था कि बदलते मौसम में घर के आसपास जलभराव न होने दें और दूषित खानपान से लीवर में इंफेक्शन होने पर पीलिया का मर्ज बढ़ रहा है इसलिए दूषित खानपान से बचकर पानी गर्म कर उबालने के बाद ही दिया जाए। फास्टफूड तो बंद ही कर दें। मलेरिया के मरीज भी बढ़ रहे हैं, मगर वायरल के मरीज सबसे ज्यादा हैं।
हमारी टीमें भ्रमण कर रही हैं। अगर कहीं भी वायरल फैलता है तो उसकी जानकारी हमें दें। हम टीम को भेजेंगे। लोग स्वच्छता का ध्यान दें। सक्रियता भी बरतें।
डॉ. एके दीक्षित, सीएमओ