फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   If you want to save the lives of others, then donate blood on 1st October.

Firozabad News: बचाना चाहते हो दूसरों की जान, तो एक अक्तूबर को करें रक्तदान

Sat, 28 Sep 2024 12:55 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 28 Sep 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
If you want to save the lives of others, then donate blood on 1st October.
फिरोजाबाद। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर पहली अक्तूबर को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह रक्तदान शिविर मेडिकल कॉलेज (जिला अस्पताल) की ब्लड बैंक में सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक लगाया जाएगा। यह रक्त लोगों के जीवन बचाने के काम आएगा। प्रत्येक रक्तदाता को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। आप भी रक्तदान कर घायल और मरीजों को नई जिंदगी दे सकते हैं।मेडिकल कॉलेज की ब्लड बैंक में किया गया रक्तदान असहाय, गरीब मरीजों की जान बचाने में प्रयोग होता है। अगर आप रक्तदान कर मरीजों के इलाज में सहयोगी बनना चाहते हैं तोे रक्तदान कर सकते हैं। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. गरिमा सिंह ने बताया कि रक्तदान करते वक्त मलेरिया, एचआईवी, सिफलिस, हेपेटाइटिस बी और सी की निशुल्क जांच हो जाती है। ब्लड ग्रुप का भी पता चलता है। एसए ब्लड डोनेशन क्लब के अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन के शिविर में लोग रक्तदान करें।
विज्ञापन




ये लोग कर सकते हैं रक्तदान

-18 से 60 साल का कोई भी स्वस्थ्य व्यक्ति।

-वजन 45 किलो से अधिक होना चाहिए।

-कोरोना टीकाकरण के 14 दिन बाद।

-संक्रमण से ठीक होने के 28 दिन बाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed