{"_id":"589491224f1c1bda22e8008c","slug":"if-you-do-not-cache-the-public-erupted-put-the-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैश न मिलने पर भड़की जनता, लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैश न मिलने पर भड़की जनता, लगाया जाम
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Fri, 03 Feb 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
पीएनबी बैंक के बाहर खड़ी महिलाएं।
पंजाब नेशनल बैंक मुख्य शाखा में कैश न मिलने और स्टाफ द्वारा सुनवाई न करने पर लोग भड़क गए। आक्रोशित लोगों ने नारेबाजी करते हुए सर्विस रोड पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।
पंजाब नेशनल बैंक मुख्य शाखा सुबह 10 बजे खुली। इस दौरान बैंक प्रबंधन ने शाखा में कैश खत्म होने और चुनाव ड्यूटी के कारण बैंक में कार्य बाधित होने का नोटिस लगा दिया गया। इधर, बैंक का ताला खुलते ही धन निकासी और जमा करने वाले उपभोक्ताओं की भीड़ लग गई। काउंटर पर कैश जमा तो किया गया लेकिन स्टाफ द्वारा धन निकासी नहीं की गई। हबीबगंज निवासी सलीम ने बताया कि मैं कई दिनों से बैंक के चक्कर काट रहा हूं लेकिन प्रतिदिन कैश न होने का बहाना बना दिया जाता है। छिदामुल नगर निवासी नफीस ने बताया कि मैं 23 जनवरी से प्रतिदिन बैंक में चक्कर काट रहा हूं लेकिन अब तक कैश नहीं दिया गया। इंद्रा नगर निवासी दीपक कुमार ने कहा कि बैंक में प्रतिदिन लाखों रुपये जमा होता है लेकिन कैश न होने की बात कहकर लोगों को लौटा दिया जाता है। बैंक स्टाफ द्वारा सुनवाई न होने से आक्रोशित लोगों ने नारेबाजी करते हुए सर्विस रोड को जाम कर दिया। सूचना पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।