फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   If born do not trouble any creature

‘जन्म लिया है तो किसी जीव को मत सताओ’

Sat, 17 Sep 2016 12:17 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Sat, 17 Sep 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
If born do not trouble any creature
‘जन्म लिया है तो किसी जीव को मत सताओ’ - फोटो : Amar Ujala
छदामीलाल जैन मंदिर में मुनि विनम्र ने दिए प्रवचन
विज्ञापन


श्री छदामीलाल जैन मंदिर में जैन मुनि विनम्र सागर महाराज ने कहा कि कण-कण में ईश्वर है तो प्राणी वध क्यों? हर आत्मा, परमात्मा का अंश है। चाहे वह छोटा हो या फिर बड़ा। आज पाश्चात्य संस्कृति में राम, महावीर के आचरण को भूलकर लोग खून की नदिया बहाने लगे हैं। प्राणियों का वध होने लगा है। मानव के हृदय से करुणा, दया, क्षमा, ममता समाप्त हो चुकी है।
मुनि महाराज ने कहा कि मनुष्य आज बुरे संस्कारों, व्यसनों का आदि होते जा रहे हैं। बुरी चीजों को अच्छा समझकर शराब, मांस, जुआ, चोरी, शिकार, सिगरेट युवाओं का पेशा बन चुका है। युवा पानी, दूध को छोड़ देगा, मगर उसके लिए शराब आवश्यक हो गई है। मगर वह भूल जाता है कि इन सभी से मनुष्य की बुद्धि पर कुप्रभाव पड़ता है। उनके घर बर्बाद हो जाते हैं। मुनि महाराज ने कहा कि संसार में जन्म लिया तो किसी जीव को मत सताओ। कुछ ऐसा करो सभी तुम्हारे गीत गाने लगें। उत्तम संयम एवं उत्तम ब्रह्मचर्य के दिन युवाओं ने दो, तीन और पांच वर्ष का ब्रह्मचर्य व्रत ग्रहण किया।
विज्ञापन


कल मनाया जाएगा क्षमावाणी पर्व
मीडिया प्रभारी अजय जैन ने बताया कि 22 सितंबर तक व्यसन मुक्त अभियान चलेगा। जिसमें मुनि महाराज द्वारा व्यसन से दूर रहने के लिए बताया जाएगा। रविवार को मुनि महाराज के सानिध्य में तरुण क्रांतिकारी मंच क्षमावाणी पर्व का आयोजन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed