फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Icy winds torpid masses

बर्फीली हवाओं से ठिठुरा जनमानस

Fri, 15 Jan 2016 10:14 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 15 Jan 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
Icy winds torpid masses
मकर संक्रांति के बाद मौसम में बदलाव होता रहा है, लेकिन इस साल मौसम की चाल एकदम उल्टी है। पूरे दिसंबर और जनवरी के पहले पखवाड़े में मौसम गर्म रहा और कोहरा केवल एक दिन नजर आया, लेकिन संक्रांति पर सुबह कोहरा बेहद घना रहा तो दिन में भी सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो सके। बर्फीली हवाओं ने जनमानस को ठिठुरा दिया।
विज्ञापन

गुरुवार सीजन का पहला ऐसा दिन रहा, जब रात से शुरू हुआ कोहरा पूरे दिन छाया रहा। सुबह दृश्यता शून्य रही तो दिन में यह 500 मीटर तक ही पहुंच पाई। घने कोहरे के साथ दिन में पारा सामान्य से चार डिग्री नीचे आ गया। वहीं शुक्रवार को भी मौसम का नहीं बदला। सुबह से घना कोहरा रहा तो बर्फीली हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। पूरे दिन सर्द हवाओं के साथ कोहरे ने ट्रैफिक की रफ्तार को थामे रखा। दिसंबर और जनवरी के गर्म होने पर चिंतित किसानों को भी कोहरे के कारण अब यह उम्मीद बंधी है कि पारा लुढ़कने से शायद आलू और गेहूं की खेती को फायदा हो सके। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों तक फीरोजाबाद समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में जबरदस्त कोहरा छाया रहेगा और दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है, वहीं न्यूनतम तापमान में चार डिग्री की गिरावट अगले दो दिनों में होने के आसार हैं। दो दिनों तक घने कोहरे से दृश्यता शून्य ही रहेगी।
विज्ञापन


कोहरे के कारण घंटों की देरी से चलीं ट्रेनें
कोहरे ने एक बार फिर ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिए। घने कोहरे के कारण एक ट्रैक पर दो-दो ट्रेनों को गुजारा गया। इससे कई गाड़ियां घंटों की देरी से चलीं। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गुरुवार देर शाम तक यात्री ट्रेनों का इंतजार करते देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शीत लहर से राष्ट्रीय पक्षी की मौत
शीतल लहर के चलते फरिहा के गांव अगौधा में राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई, जबकि दूसरा अचेत हो गया। उसको ग्रामीणों ने किसी तरह से बचा लिया। वन विभाग के अधिकारियों के न पहुंचने पर ग्रामीण उसको दफना भी नहीं सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed