फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   huz yatra

हजयात्रा के लिए शीघ्र घोषित किया जाए कोटा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 01:52 PM IST
विज्ञापन
huz yatra
हजयात्रा के लिए शीघ्र घोषित किया जाए कोटा आल इंडिया हज सेवा समिति के प्रदेश महासचिव ने साउदी अरब सरकार के मंत्री को भेजा पत्र फिरोजाबाद। आल इंडिया हज सेवा समिति के प्रदेश महासचिव आलम मुस्तफा याकूबी ने साउदी अरब सरकार के हज और उमरा मंत्री को पत्र भेजकर हजयात्रा 2020 में भारत के हजयात्रियों को शामिल किए जाने की मांग की है। भारत सरकार से हजयात्रियों को कोटा शीघ्र तय किए जाने की मांग की है। ऑल इंडिया हज सेवा समिति के प्रदेश महासचिव आलम मुस्तफा याकूबी ने कहा है कि कोविड-19 महामारी के चलते पूरे विश्व में हाहाकार मचा हुआ है। ऐसे में आगामी हजयात्रा 2020 कैसे और कितने यात्रियों पर आधारित होगी। इसको स्पष्ट कर देना चाहिए। क्योंकि भारतीय प्रत्येक हजयात्री के मन में यह सवाल उठ रहा है। रमजान के आखिरी सप्ताह में यह निर्देश जारी किया था कि अभी किसी भी देश से हम किसी तरह की कोई सहमति नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जून 2020 म ें हज कोटे,वीजे से संबंधित गाइडलाइन जारी की जाएगी। समिति के महासचिव ने कहा कि जैसा आपके द्वारा कहा गया है कि हज 2020 तरीके मक्का प्रणाली (जिसमें इंडियन इमीग्रेशन, फिंगरप्रिंट, आदि भारत में होगा) के अनुसार होगा | हज यात्री को जद्दा या मदीना एयरपोर्ट पर उतरकर सीधे एयरपोर्ट से बाहर जाना होगा | जबकि हज यात्रा जुलाई 2020 में प्रथम सप्ताह में शुरू होना है और अभी तक किसी भी प्रकार की कोई भी भारत सरकार से कोटा सहमति नहीं हुई है | भारत से इस वर्ष एक लाख पच्चीस हज़ार हज यात्रियों को केन्द्रीय हज समिति द्वारा जाना प्रस्तावित है और आज तक हज यात्रियों के वीज़े की प्रक्रिया भी प्रारम्भ नहीं हुई है, और ना ही हज यात्रियों को यह पता है कि इस वर्ष हज यात्रा की धनराशि कितनी होगी। अभी तीसरी क़िस्त भरी जाना बाकी है | हज यात्रियों का पहला प्रशिक्षण भी नहीं हुआ है और ना ही वैक्सीनेशन (टीकाकरण) के लिए कोई कार्यवाही प्रारंभ हुई है | हजयात्रियों का कोटा शीघ्र तय किया जाए। कुल कोटे में 50 प्रतिशत अवश्य दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed