फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband returning after immersing wife's ashes dies of shock

अटूट प्रेमः पत्नी के जाने का लगा सदमा, अस्थि विसर्जन कर लौट रहा था घर...रास्ते में चली गई पति की जान

Thu, 23 May 2024 01:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 23 May 2024 01:28 PM IST
सार

फिरोजाबाद में पति और पत्नी के अटूट प्रेम की कहानी सामने आई। यहां पत्नी की मौत के सदमे में पति की भी जान चली गई। पत्नी की अस्थियां विसर्जित कर जब घर लौट रहे था, तभी पति की मौत हो गई।

 

विज्ञापन
Husband returning after immersing wife's ashes dies of shock
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना उत्तर के मायापुरी निवासी परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। नगर निगम में संविदा सफाई कर्मचारी के रूप में तैनात राकेश वाल्मीकि की बुधवार को मौत हो गई। वह पत्नी की अस्थियां विसर्जित करने के बाद कासगंज से घर वापस लौट रहे था। मां, पत्नी एवं राकेश की मौत के बाद घर में मातम छाया है। परिवार में पांच बच्चे हैं, जिनकी परवरिश पर संकट खड़ा हो गया है। 
विज्ञापन


मायापुरी निवासी राकेश कुमार नगर निगम में संविदा सफाई कर्मचारी के पद पर काम कर रहे थे। राकेश की पत्नी सीमा देवी की काफी दिनों से तबीयत खराब चल रही थी। उनकी 11 मई को मौत हो गई थी। पत्नी की मौत हो जाने के बाद राकेश काफी परेशान थे। वह पत्नी के फूल सिराने के लिए कासगंज गए थे, वापस लौटने के दौरान सदमें से उनकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन


करीब दो माह पूर्व राकेश की मां माया देवी वाल्मीकि की भी मौत हो गई थी। दो माह में एक ही परिवार में तीन मौत होने से परिवार के लोग सदमे में है। इधर राकेश के पांच बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया है। उसके चार बेटी खुशबू (19), महक (17), खुशी (10), जैकलीन (6) तथा एक बेटा कृष्णा (14) वर्ष का है। दो माह में तीन मौत की जानकारी होने पर नगर विधायक मनीष असीजा पीडि़त परिवार से मिले। उन्होंने मृतक राकेश के पिता किताब सिंह को ढाढस बंधाया। उन्होंने अपनी ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed