{"_id":"578e64b34f1c1b347fc4b80b","slug":"husband-of-harassment-tight-girl-jumped-into-the-canal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति के उत्पीड़न से तंग महिला नहर में कूदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति के उत्पीड़न से तंग महिला नहर में कूदी
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
Updated Tue, 19 Jul 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
पति के उत्पीड़न से तंग महिला नहर में कूदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति के उत्पीड़न से परेशान होकर फीरोजाबाद निवासी महिला मंगलवार दोपहर भूड़ा पुल स्थित नहर में कूद गई। मौके से गुजर रहे युवकों ने नजारा देखकर तेज बहाव में कूदकर महिला को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया।
रसूलपुर, फीरोजाबाद निवासी महिला सानिया (21) पत्नी आमिर का दो दिन पूर्व अपने पति से झगड़ा हो गया था। विवाद में आमिर ने सानिया के साथ मारपीट कर दी थी। इससे क्षुब्ध सानिया मंगलवार सुबह 8:30 बजे आसफाबाद में अपनी दवा लेने आई थी। दवा लेने के बाद वह ऑटो में बैठकर भूड़ा पुल पर पहुंच गई और भोगनीपुर नहर में कूद गई। मंगलवार को बालाजी मंदिर पर लगने वाले मेले में जा रहे युवकों ने महिला को नहर में कूदते हुए देख लिया और नहर में कूदकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद युवकों एवं आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर महिला को जिला संयुक्त चिकित्सालय में लिए भर्ती कराया। होश में आने पर सानिया ने बताया कि उसकी शादी आठ वर्ष पूर्व आमिर के साथ शादी हुई थी। आमिर रामगढ़ में ऑटो चलाता है। वह अक्सर उसके साथ मारपीट करता है। सानिया के दो बच्चे भी हैं। पुलिस की सूचना पर सानिया का भाई साबिर मौके पर पहुंच गया।