फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Husband jumped into canal and wife jumped to save both died

फिरोजाबाद: नहर में कूदा पति तो बचाने के लिए पत्नी ने भी लगा दी छलांग, दोनों की मौत से मचा कोहराम

Tue, 05 Apr 2022 11:04 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 05 Apr 2022 11:04 PM IST
सार

जिस वक्त पति-पत्नी ने नहर में छलांग लगाई थी, उस वक्त एक साधु वहां से गुजर रहा था। साधु के शोरगुल किए जाने पर ग्रामीण और गोताखोर पहुंच गए। ग्रामीणों ने गोताखोरों की मदद से दोनों को नहर से बाहर निकाला। तब तक दोनों की मौत हो गई।
 

विज्ञापन
Husband jumped into canal and wife jumped to save both died
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में एका थाना क्षेत्र के गांव नगला खेमकरण निवासी गुड्डी देवी का मायका एका के गांव मधीपुर में है। मंगलवार सुबह गुड्डी देेवी पति अशोक के साथ बाइक से मायके गई थी। यहां से दोनों लोग शाम करीब सवा पांच बजे गांव नगला खेमकरण के लिए चले थे। शाम छह बजे दोनों लोग सीसिया पुल के समीप पहुंचे थे। तभी अशोक ने बाइक नहर की पुलिया पर खड़ी कर दी। इसके बाद नहर में छलांग लगा दी।

विज्ञापन


पति के नहर में छलांग लगाने पर गुड्डी देवी ने उसे बचाने का प्रयास करते हुए अपनी साड़ी उतार कर नहर में फेंक दी। तब तक अशोक पानी का बहाव अधिक होने के कारण पुल से आगे निकल गया था। पति को नहर में बहता देख गुड्डी देवी ने भी नहर में छलांग लगा दी। जिस वक्त पति-पत्नी ने नहर में छलांग लगाई थी, उस वक्त एक साधु वहां से गुजर रहा था। साधु के शोरगुल किए जाने पर ग्रामीण और गोताखोर पहुंच गए। ग्रामीणों ने गोताखोरों की मदद से दोनों को नहर से बाहर निकाला। तब तक दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन


पति-पत्नी की मौत की पुष्टि होने पर ग्रामीणों ने रात करीब साढ़े नौ बजे एका पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों का कहना है कि गुड्डी के तीन बच्चों में एक पुत्र की मौत पांच साल पहले हो गई थी। पुत्री की शादी हो चुकी है। दूसरा पुत्र पढ़ाई के सिलसिले से बाहर रहता है। सूचना पर सीओ जसराना देवेंद्र कुमार और थानाध्यक्ष एका नरेंद्र कुमार शर्मा भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed