फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Husband gave triple talaq after having third daughter

Firozabad News: तीसरी बेटी होने पर पति ने दिया तीन तलाक

Thu, 30 Jan 2025 12:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 30 Jan 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Husband gave triple talaq after having third daughter
फिरोजाबाद। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजन ने पहले महिला से मारपीट की। तीसरी बेटी होने से नाराज पति ने तीन तलाक दे दिया। काफी समय से वह मायके में रह रही है। पीड़िता ने पति समेत सात आरोपियों पर महिला थाने में मंगलवार को प्राथमिकी लिखवाई। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

रामगढ़ क्षेत्र के कश्मीरी गेट निवासी अर्शी ने महिला थाने की पुलिस को बताया कि उसका निकाह 10 दिसंबर 2016 को फैजान निवासी नंदराम मोहल्ला ब्रह्मपुरी नया सलेमपुर दिल्ली के साथ हुआ था। निकाह में मिले दान दहेज से पति और ससुरालीजन संतुष्ट नहीं थे। पति, ससुर हसीन उर्फ गुड्डू, सास सायना, ननद फरहा, चांदनी, नाजमीन और अर्शी उस पर अतिरिक्त दहेज लाने का दबाव डालते थे। मांग पूरी नहीं होने पर वे उसे प्रताड़ित करते थे। तीन पुत्रियां होने से आरोपी और भी प्रताड़ित करने लगे। तीसरी पुत्री का जन्म होने से नाराज ससुरालीजन उसे अस्पताल में छोड़ कर भाग गए थे। तब मायके वाले उसे घर लेकर आए। उस समय भी प्राथमिकी लिखवाई थी।
विज्ञापन

नवंबर 2022 में राजीनामा कर ससुरालीजन उसे बुला ले गए। कुछ महीने बाद वे फिर परेशान करने लगे। बीते 18 नवंबर की रात आरोपियों ने उसकी पिटाई की। इस दौरान पति ने उसे तीन तलाक दे दिया था। इसके बाद से वह मायके में रह रही है। उनकी संपत्ति आरोपी नहीं लौटा रहे हैं। महिला थाने की प्रभारी प्रीति राय का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed