फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Husband along with his brothers killed his wife In Firozabad

पत्नी से दरिंदगी: डंडे बरसाए... दांतों से काटा, प्राइवेट पार्ट में बेलन डाला; पोस्टमार्टम में कांप गए डॉक्टर

Thu, 08 Aug 2024 11:36 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 08 Aug 2024 11:36 AM IST
सार

दो दिन पहले रात को पति ने भाइयों के साथ मिलकर पत्नी को रूह कंपाने वाली मौत दी थी। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पेट से बेलन निकला है। डॉक्टरों को प्राइवेट पार्ट से बेलन डालने का अंदेशा है। 

विज्ञापन
Husband along with his brothers killed his wife In Firozabad
रेशमा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शराब के नशे में पति ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। भाइयों के साथ मिलकर पत्नी को ऐसी मौत दी कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखकर अधिकारियों की आंखें फटी रह गईं। कोई इतनी दरिंदगी की कल्पना तक न कर सकता था। घरवाले बेटी की पीड़ा को सोचकर ही गश खाकर गिर पड़े। 

विज्ञापन


घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के अकलपुर गांव की है। गांव निवासी रेशमा (28) की शादी करीब 10 वर्ष पहले सुरजीत से हुई थी। शादी के बाद से ही पति उसका उत्पीड़न करता आ रहा था। रेशमा का मायका इटावा जिले के शेखूपुर सरैया गांव में है। 

विज्ञापन

दो दिन पहले सोमवार की शाम ड्यूटी से आने के बाद सुरजीत ने अपने भाइयों के साथ मिलकर हैवानियत का हदें पार कर दीं। शराब के नशे में वह यह भी भूल गया कि रेशमा उसकी पत्नी है। पहले तो उसने रेशमा को रस्सी से बांधा। इसके बाद लकड़ी की फंटी से बेरहमी से पीटा। फिर कई जगह दांतों से काटा। 
 

इसके बाद भी उसके अंदर का हैवान शांत नहीं हुआ तो प्राइवेट पार्ट में उसने बेलन घुसा दिया। पोस्टमार्टम के दौरान विवाहिता के पेट में यह बेलन मिला है। उसके पेट में बेलन देख पोस्टमार्टम करने वाले कर्मचारियों के हाथ कांप गए। जिसने भी यह सुना वह सन्न रह गया। 

विज्ञापन

पुलिस भी इस बात को सुनकर भौचक्की रह गई। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मुकदमे को हत्या में दर्ज करके आरोपी सुरजीत को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है। उसके भाई अभी फरार चल रहे हैं। कार्यवाहक थानाध्यक्ष तेजवीर सिंह ने बताया कि हत्यारे सुरजीत को दबिश देकर गिरफ्तार किया है। उसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed