{"_id":"5f64fce28ebc3eb7336944ab","slug":"hungama-in-nagar-nigam-firozabad-firozabad-news-agr459884871","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्कशॉप के बाबू से अभद्रता का विरोध, निगम कर्मचारियों ने कार्यालय बंदकर की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्कशॉप के बाबू से अभद्रता का विरोध, निगम कर्मचारियों ने कार्यालय बंदकर की नारेबाजी
विज्ञापन
नगर निगम के कार्यालयों में तालाबंदी करने के बाद नारेबाजी करते कर्मचारीगण
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। नामित पार्षदों और पार्षद पति द्वारा वर्कशॉप के बाबू के साथ अभद्रता कर दी। इससे गुस्साए कर्मचारियों ने शुक्रवार की सुबह कार्यालय पर ताला जड़ दिया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कर्मचारियों ने हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे नगर आयुक्त ने कर्मचारियों को समझाकर बुझाकर शांत कराया।
बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे वर्कशॉप स्थित कार्यालय में तैनात वरिष्ठ लिपिक अंबरीश वर्मा सरकारी कार्य कर रहे थे। तभी नामित पार्षद उदय ठाकुर, सुरेेंद्र कुमार राठौर और पार्षद पति मनोज ताऊ अपने आठ दस साथियों के साथ वर्कशॉप स्थित कार्यालय में पहुंचे। इसके साथ वरिष्ठ लिपिक अंबरीश वर्मा के साथ अभद्रता करते हुए विभागीय पत्रावली छीन कर ले गए। घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह अन्य कर्मचारियों को हुई तो निकाय कर्मचारी संघ और कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया।
गुस्साए नगर निगम कर्मचारियों ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कार्यालयों की तालाबंदी कर दी। हंगामे की सूचना पर नग आयुक्त विजय कुमार, अपर नगर आयुक्त शिव सिंह ने आक्रोशित कर्मचारियों को समझाकर मामले को शांत कराया। निकाय कर्मचारी संघ के नगर अध्यक्ष अनिल सारस्वत ने दोषी नामित पार्षदों व उनके समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई तथा गिरफ्तारी की मांग की। उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष जेपी बघेल ने कहा कि अगर आरोपियों पर कार्रवाई नहीं तो आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
हम साथी पार्षद सुरेंद्र राठौर एवं पार्षद पति मनोज यादव ताऊ के साथ बृहस्पतिवार की शाम सात बजे वर्कशॉप में गए थे। लिपिक द्वारा कुछ फाइलों को तैयार किया जा रहा था। मैने कोई अभद्रता नहीं की और न ही कोई फाइल छीनी गई। नामित पार्षदों को बदनाम करने की साजिश है। जिस कमरे में लिपिक मौजूद थे वहां सीसीटीवी कैमरे लगे हैं उन कैमरों की जांच करा ली जाए हकीकत सामने आ जाएगी।
उदय ठाकुर नामित पार्षद नगर निगम
वर्कशॉप में तैनात वरिष्ठ लिपिक अंबरीश वर्मा से अभद्रता करने एवं फाइल छीनकर ले जाने के विरोध में कर्मचारी संघ ने कामकाज बंद कर प्रदर्शन कर रहे थे। कर्मचारियों को समझा दिया है कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। घटना के संबंध में कर्मचारियों की ओर से थाने में तहरीर दी गई है।
विजय कुमार नगर आयुक्त
वरिष्ठ लिपिक ने पार्षदों के खिलाफ दी तहरीर
फिरोजाबाद। नगर निगम में तैनात वरिष्ठ लिपिक अंबरीश वर्मा ने थाना उत्तर पुलिस को नामित पार्षद उदय ठाकुर, सुरेंद्र सिंह राठौर, तथा पार्षद पति मनोज ताऊ अपने साथ अन्य दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विरोध प्रदर्शन के दौरान यह कर्मचारी रहे शामिल
नगर निगम के वरिष्ठ लिपिक अंबरीश वर्मा से अभद्रता किए जाने के विरोध में प्रदर्शन में रामनाथ आजाद, जालिम सिंह, अमित बाल्मीकि, संजय कुमार, छकौड़ी, रुकमपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, रामजीलाल, योगेंद्र सिंह, अनिल सारस्वत, जयराज बाल्मीकि, दुर्गा प्रसाद शर्मा, दिनेश दीक्षित, रामजीलाल, वीरेंद्र चतुर्वेदी, तनवीर अहमद आदि मौजूद रहे।