{"_id":"5dc06daa8ebc3e016c13bfd4","slug":"hungama-firozabad-news-agr4137206127","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफआईआर की कापी लेने थाने गए गोसेवक को पुलिसकर्मी ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एफआईआर की कापी लेने थाने गए गोसेवक को पुलिसकर्मी ने पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारखी (फिरोजाबाद)। एफआईआर की नकल लेने थाना नारखी गए गो सेवक की थाने पर तैनात सिपाही ने पिटाई कर दी। घटना को लेकर आक्रोशित हुए गो सेवक थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। नारेबाजी करते हुए आरोपी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। आरोपी सिपाही द्वारा माफी मांगे जाने के बाद मामला शांत हो गया।
नारखी निवासी शिवम प्रताप सिंह गो सेवक है। शिवम प्रताप सिंह ने दो दिन पूर्व आलमपुर के समीप से गोवंश से लदा एक ट्रक पकड़ा था। सूचना पर नारखी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेने के साथ ही शिवम प्रताप सिंह की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। एफआईआर की कापी लेने के लिए शिवम प्रताप सिंह सुबह नारखी थाने पर पहुंचा।
ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने शिवम प्रताप सिंह से अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी। जिसको लेकर गो सेवकों में आक्रोश फैल गया। सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर गो सेवक थाने के बाहर धरने पर बैठ गए और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे और घटना की जानकारी अन्य पदाधिकारियों को दी। सूचना पर काफी संख्या में गोसेवक थाने पहुंच गए और थानाध्यक्ष से वार्ता की। इसके साथ ही दोषी सिपाही द्वारा माफी मांगे जाने के बाद मामला शांत हो सका।