{"_id":"5dc06d068ebc3e01463f5ee4","slug":"hungama-firozabad-news-agr41372019","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण से फूल रही श्वांस, दिन भर छाई रही धुंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषण से फूल रही श्वांस, दिन भर छाई रही धुंध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला/नगलाबीच (फिरोजाबाद)। तीन महीने पहले की मजदूरी के रुपये मांगने पर नगला सिकंदर स्थित एक स्कूल संचालक ने मजदूर को कार से डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा। तभी कार सामने से आ रही पिकअप से टकरा गई। इससे मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मजदूर को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है।
नगला सिकंदर निवासी सत्तार खान को गांव के ही एक स्कूल संचालक ने ठेके पर काम दिया था। स्कूल संचालक पर उसके 32 हजार रुपये बकाया थे। सत्तार का आरोप है कि संचालक ने सोमवार को रुपये देने का वायदा किया था। इस पर वह सोमवार को स्कूल पहुंच गया। रुपये मांगने पर संचालक ने विवाद शुरू कर दिया। विवाद इतना बड़ गया कि संचालक ने उसका कॉलर पकड़कर कार की खिड़की में फंसा लिया।
इसके बाद नगला सिकंदर से नगला बीच की पुलिया तक घसीटते हुए ले गया। इसी दौरान सामने से आ रही पिकअप से कार की टक्कर हो गई। इससे सत्तार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सत्तार को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। उधर परिजनों को मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने नगला बीच पहुंच कर मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर नगला बीच, रजाबली, नारखी पुलिस व क्षेत्राधिकारी डॉ. अरुण कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। महिलाओं को समझा-बुझाकर शांत कराया। चौकी प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने पर उचित कार्यवाही की जायेगी।