{"_id":"66c1e3eb99a98149680be40e","slug":"huge-fire-broke-out-in-glass-factory-in-firozabad-goods-worth-lakhs-burnt-to-ashes-2024-08-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: कांच फैक्टरी में लगी भीषण आग, जान बचाकर भागे मजदूर; लाखों का सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: कांच फैक्टरी में लगी भीषण आग, जान बचाकर भागे मजदूर; लाखों का सामान जलकर राख
Sun, 18 Aug 2024 05:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 18 Aug 2024 05:38 PM IST
सार
सुहागनगरी में कांच फैक्टरी में भीषण आग लग गई। आग की लपटें देख आसपास लोगों में दहशत फैल गई। मजदूर जान बचाकर बाहर की तरफ भागे। लाखों का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
UP News: कांच फैक्टरी में लगी भीषण आग
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में कांच की फैक्टरी में भीषण आग लग गई। आग लगते ही वहां पर काम कर रहे मजदूर जान बचाकर भाग निकले। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
घटना टूंडला थाना क्षेत्र के राजा का ताल की है। यहां के निवासी प्रदीप अग्रवाल की पंकज ग्लास के नाम से कांच की फैक्टरी है। इसमें कांच बोतल बनाई जाती हैं। रविवार दोपहर को मजदूर काम कर रहे थे। तभी अचानक फैक्टरी में आग लग गई। आग की घटना होते ही वहां काम कर रहे मजदूरों में हड़कंप मच गया। वह जान बचाकर बाहर की तरफ भाग निकले।
विज्ञापन
आग लगने की घटना होते ही फैक्टरी स्वामी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने फायर ब्रिगेड और पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर फिरोजाबाद शिकोहाबाद और टूंडला की फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। करीब सवा घंटे तक के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन, जब तक लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
फैक्टरी स्वामी के मुताबिक आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है। घटना की सूचना पर विधायक मनीष असीजा भी मौके पर पहुंचे। चीफ फायर ऑफिसर सतेंद्र पांडेय ने बताया कि आग पर समय पर काबू पाया गया है। कोई हताहत नहीं हुआ है। जांच की जा रही है।