फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   How to become the presiding officer of incomplete goods

अधूरा सामान आखिर कैसे बनें पीठासीन अघिकारी के बैंग

Tue, 13 Apr 2021 11:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
How to become the presiding officer of incomplete goods
फिरोजाबाद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पीठासीन अधिकारियों के बैग बनाने का काम पूरा नहीं हो पा रहा है। जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से नामित ठेकेदार ने सामान की सप्लाई समय से नहीं की। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेडिकल किट मुहैया नहीं कराई गई है।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 2243 बूथों के हिसाब से पीठासीन अधिकारियों के बैग को तैयार किए जाने का काम विकास भवन सभागार में कई दिनों से चल रहा है। जिला विकास अधिकारी कार्यालय के स्टाफ को बैग को बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। सुरक्षा के लिहाज से होमगार्ड एवं पीआरडी के जवानों को तैनात कर दिया है। पीठासीन अधिकारी के बैग की सामग्री की आपूर्ति जिला पंचायत कार्यालय की ओर से अधिकृत किए गए हैं। ठेकेदार की ओर से अभी तक सामग्री की आपूर्ति नहीं की गई है।
विज्ञापन

पीठासीन अधिकारी के बैग में डाले जाने वाले कई रूपपत्र अभी तक नहीं मिले। छह हजार के करीब लिफाफे नहीं पहुंचे है। इसके साथ ही रबर के साथ मेडिकल किट तक मुहैया नहीं कराई गई। इसके कारण पीठासीन अधिकारी के बैग नहीं बन पा रहे हैं। पीठासीन अधिकारी बैग के प्रभारी डीडीओ राजेश कुमार कुरील की तबियत खराब होने के कारण नहीं आ पा रहे हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार मिश्र ने कहा कि पीठासीन अधिकारी के बैग की सामग्री भेज दी गई है। यदि कुछ सामग्री रह गई है तो उसको शीघ्र भिजवाया जाएगा ताकि पीठासीन अधिकारी के बैग बन सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed