फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   hotel owner accused of gang misdeeds with woman who stayed in hotel after quarrel with her husband

UP News: पति से झगड़ा कर होटल में रुकी महिला से संचालक ने किया सामूहिक दुष्कर्म, तीन महीने तक बनाए रखा बंधक

Thu, 24 Oct 2024 01:44 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 24 Oct 2024 01:44 PM IST
सार

फिरोजाबाद में पति से झगड़ा करके होटल में रुकी महिला से संचालक ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि तीन महीने तक बंधक बनाकर रखा। 

विज्ञापन
hotel owner accused of gang misdeeds with woman who stayed in hotel after quarrel with her husband
woman crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में पति से झगड़ा कर होटल में रुकी महिला के साथ होटल संचालक ने सामूहिक दुष्कर्म किया। उसकी अश्लील वीडियो बना ली। इतना ही नहीं तीन महीने तक बंधक बनाकर वैश्यावृत्ति कराई गई। इस बीच मौका पाकर वह भाग निकली। पीड़िता ने कोतवाली में नामजद तहरीर दी है।

विज्ञापन


मामला टूंडला कोतवाली क्षेत्र का है। यहां की रहने वाली विवाहिता का 13 जुलाई को उसके पति से विवाद हो गया था। इसके बाद वह गुस्से में आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में कमरा लेकर ठहर गई थी। आरोप है कि इस बीच होटल संचालक ने सहानुभूति दिखाते हुए उसे कोल्ड्रड्रिंक में मिलाकर नशीला पदार्थ पिला दिया। उसके बेहोश होने पर होटल संचालक व उसके दो साथियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन

इतना ही नहीं उन्होंने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। इसके बाद होटल संचालक ने उसे ब्लैकमेल करते हुए जबरन वैश्यावृत्ति शुरू करा दी। ग्राहक बनकर आए दो युवकों ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। वे दोनों उसे ताजगंज क्षेत्र स्थित एक मकान में ले गए। जहां उसे बंधक बनाकर हररोज दुष्कर्म किया गया। मौका पाकर वह 9 अक्तूबर को किसी तरह उनके चंगुल से भाग निकली। साथ ही उसने पति को फोन कर आगरा बुला लिया, तब वह घर वापस लौटी।

थाना प्रभारी अनुज राणा ने बताया कि घटना के प्रकरण में पीड़िता थाने आई थी। किंतु, मामला ताजगंज का होने पर उसने तहरीर नहीं दी है। वह आगरा के ताजगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कहते हुए चली गई है। अगर पीड़िता आती है, तो निल पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed