फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Hotel operator committed fraud of Rs 20 lakh

Firozabad News: होटल संचालक ने की 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Tue, 23 Jan 2024 01:33 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 23 Jan 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Hotel operator committed fraud of Rs 20 lakh
शिकोहाबाद। होटल खोलने के लिए लाखों रुपये लेकर वापस नहीं किए। इसके चलते पीड़ित ने न्यायालय के आदेश पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के अंतर्गत मेलावाला बाग शंभूनगर निवासी रामनरेश से लगभग 10 वर्ष पूर्व मोहम्मद असलम खान निवासी पी/91, वेदनगर कॉलोनी देवरी रोड थाना सदर आगरा ने आगरा बस स्टैंड के समीप होटल खोलने के लिए 20 लाख रुपये उधार लिए थे। जिसके बाद होटल ने भी रफ्तार पकड़ ली। जब पीड़ित ने अपने रुपये वापस मांगे, तो उसे चेक थमा दिए गए, लेकिन वह भी खातों में धनराशि न होने पर बाउंस हो गए। अब रुपये मांगने पर पीड़ित को आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने न्यायालय के आदेश पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed