{"_id":"a5afb61261baf910687fd6d65fc2c76b","slug":"hospitals-dog-camp-chaos-roost-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पतालों में कुत्तो का डेरा, अव्यवस्था का बसेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पतालों में कुत्तो का डेरा, अव्यवस्था का बसेरा
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Fri, 26 Jun 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल का हाल बेहाल है। सुविधाएं तो दूर की बात यहां मरीजों के साथ तीमारदारों की खासी भीड़ रहती है। वार्डों और आपातकालीन कक्ष और यहां तक की ओटी में भी कुत्तों का डेरा है। मुख्यमंत्री अखिलेश ने जिला स्तरीय अस्पतालों में विशेष सफाई पखवाड़ा शुरु करने के निर्देश दिए, जो फीरोजाबाद में सिर्फ कागजों तक सीमित है। वहीं जिला महिला अस्पताल परिसर में आवारा जानवर घूमते हैं, जो नवजात शिशुओं के लिए कभी भी खतरा बन सकते हैं।
बाह के स्वास्थ्य केंद्र पर दिलदहलाने वाली घटना के बाद भी स्वास्थ्य विभाग सतर्क नहीं हुआ। विगत दिनों बाह अस्पताल में नवजात शिशु को माता-पिता की आंखों के सामने कुत्ते ने नोंच खाया था। इसके बाद भी जिला महिला अस्पताल में हद दर्जे की लापरवाही बरती जा रही है। महिला अस्पताल के वार्ड में आवारा कुत्ते विचरण करते नजर आते हैं। यहीं पर नवजात शिशु भी लेटते है। गेट पर भी जानवरों का जमावड़ा लगा रहता है। इन पर न ही कर्मचारियों की निगाह है ना अधिकारियों की। यहां तक कि सीएम अखिलेश यादव ने शुरू किए विशेष स्वच्छता पखवाड़ा को पलीता लगाया जा रहा है।
चतुर्थ श्रेणी स्टाफ को कड़े निर्देश दिए जाएंगे। साफ-सफाई की पूरी व्यवस्था परखी जाएगी। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. अजय शुक्ला, कार्यवाहक सीएमएस
जिला महिला अस्पताल