{"_id":"5766d9f64f1c1b272a11c737","slug":"horses-feat-stunned-watching-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"घोड़ियों के करतब देख भौचक हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घोड़ियों के करतब देख भौचक हुए लोग
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sun, 19 Jun 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
सिरसागंज में घोडि़यों की दौड़ का आयोजन किया गया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम मौलापुर में घुड़दौड़ समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्रदेश भर के नामी गिरामी घुड़सवार अपनी घोड़ियों के साथ पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी ट्रेनिंग का जलवा बदिखाते हुए सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मौलापुर में आयोजित घुड़दौड़ प्रतियोगिता में कार्यक्रम आयोजक प्रताप सिंह यादव ने मुख्य अतिथि विधायक हरिओम यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह और ब्लाक प्रमुख मदनपुर जोगेंद्र यादव का मुकुट और माला पहनाकर स्वागत किया। विधायक हरिओम यादव ने झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। घुड़दौड़ समारोह में हवाई दौड़ में राधामोहन की घोड़ी ने प्रथम स्थान और किसरांव वाले शहीद खां की घोड़ी दूसरे स्थान पर रही। कदमताल प्रतियोगिता में रामपुर से आए बंटू ने प्रथम, भिंड के रामकुमार शर्मा की घोड़ी दूसरे स्थान पर रही। अंत में नृत्य का आयोजन किया गया। इसमें मौलापुर की घोड़ी ने बैंडबाजों की धुन पर नृत्य किया। यह नृत्य देखकर हर कोई दंग रह गया। नृत्य प्रतियोगिता में मौलापुर की घोड़ी प्रथम, भिंड के डम्मन सिंह की घोड़ी द्वितीय रही। आयोजक मंडल में राजवीर सिंह, प्रताप सिंह, कुलदीप सिंह, सुरेंद्र यादव, हरेंद्र, मनोज, शीलेंद्र, कुलदीप यादव, सुरेंद्र सिंह, मनोज यादव आदि ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।