{"_id":"69115a8177b61dbbc50db843","slug":"honest-auto-driver-returns-lost-bag-wins-hearts-in-tundla-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईमानदारी की मिसाल: ऑटो में छूट गया था महिला का बैग, चालक ने वापस कर जीत लिया दिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईमानदारी की मिसाल: ऑटो में छूट गया था महिला का बैग, चालक ने वापस कर जीत लिया दिल
Mon, 10 Nov 2025 08:52 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 10 Nov 2025 08:52 AM IST
सार
ऑटो में महिला का बैग छूट गया। उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सीसीटीवी खंगालना शुरू कर दिए, इसी बीच ऑटो चालक थाने आ पहुंचा और महिला का बैग वापस लौटाया।
विज्ञापन
महिला का बैग लूट
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
फिरोजाबाद के टूंडला में ऑटो से पति के साथ शिकोहाबाद जा रही महिला का बैग ऑटो में छूट गया। ऑटो चालक ने ईमानदारी का परिचय देते हुए बैग पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने बैग को दंपती के हवाले कर दिया।
ताजगंज निवासी मुकेश कुमार पत्नी विमला के साथ रामबाग चौराहे से सुबह 9 बजे टूंडला के लिए बैठे थे। दोनों शिकोहाबाद अपनी रिश्तेदारी में एक अंत्येष्टि में जा रहे थे। टूंडला से शिकोहाबाद के लिए ऑटो बदलने के लिए उतर गए, लेकिन विमला का बैग ऑटो में छूट गया।
दंपती ने बैग ऑटो में छूटने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सुभाष चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। कुछ देर बाद ऑटो चालक नफीस निवासी टेडी बगिया उसके ऑटो छूटे महिला के बैग को लेकर पुलिस के पास पहुंच गया। पुलिस ने ऑटो में छूटा बैग दंपती को वापस कर दिया।