{"_id":"7d31ecc1e097bc31ecacdccb04e518fc","slug":"homage-to-the-school-childern-died-in-peshawar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूमों की ये चीखें व्यर्थ नहीं जाएंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूमों की ये चीखें व्यर्थ नहीं जाएंगी
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Thu, 18 Dec 2014 01:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के पेशावर के आर्मी स्कूल में हुई गोलीबारी के बाद सुहागनगरी के लोगों का दिल भी रोया। आतंकियों की नापाक हरकत और कायरता की निंदा हो रही है।
बच्चों का कत्लेआम भले ही पाकिस्तान में हुआ हो लेकिन यहां के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं। बुधवार को स्कूल, कालेजों में शोक सभाएं हुईं वहीं कैंडल मार्च निकाल कर बच्चों की आत्मा की शांति को दुआ की गईं। सामाजिक संस्थाओं ने आतंकी घटना एक स्वर से निंदा की है।
ब्रजराज सिंह इंटर कालेज, अमरदीप सिंह इंटर कालेज, मथुरा नगर और किड्स कार्नर स्कूल में प्रार्थना सभा के बाद छात्रों ने मौन रखकर मासूमों की आत्म शांति की भगवान से प्रार्थना की। निदेशक अनुपमा शर्मा एवं अन्य स्टाफ ने बच्चों के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया।
प्राथमिक विद्यालय कोटला में शोक सभा में प्रधानाध्यापक शिवा हासिम ने आतंकियों की करतूत को कोसा। प्राथमिक विद्यालय मथुरा नगर में प्रार्थना के बाद बच्चों ने मौन रखा। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में मौन रखा और घटना की निंदा की।
विज्ञापन
आतंकवादियों ने मासूमों को निशाना बनाया। यह आतंकियों की बहादुरी नहीं बल्कि कमजोरी दर्शाती है। घटना का अति निंदनीय है।
छात्र मोहम्मद इमरान, एफएस कॉलेज