फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Holi will be played from Little Bhim

छोटा भीम से खेली जाएगी होली

Wed, 08 Mar 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फिरोजाबाद।
अमर उजाला ब्यूरो फिरोजाबाद। Updated Wed, 08 Mar 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
Holi will be played from Little Bhim
छोटा भीम से खेली जाएगी होली - फोटो : अमर उजाला
होली के त्योहार पर छोटा, भीम, मोटू पतलू, डोरेमोन, स्पाइडर मैन की पीठ पर लटकाने वाली पिचकारियां बच्चों की पहली पसंद बनी हुई हैं। बच्चों को लुभाने के लिए चाइना ने एक से बढ़कर एक आकर्षक डिजाइन में पिचकारियां बाजार में उतरी हैं।
विज्ञापन


होली का बाजार पूरी तरह सज गया है। बाजार में होली की रंगत नजर आने लगी है। होली की खरीदारी भी शुरू हो चुकी है। बाजार में दुकानों पर आकर्षक पिचकारियां, जानवरों, भूतों के मास्क, रंग-बिरंगे बाल, जे केवेंडिस मलिंगा के बाल, कैप, कलर, गुलाल व स्प्रे के साथ अनेक आइटम मौजूद हैं। चाइना ने इस बार बच्चों को लुभाने के लिए आकर्षक पिचकारियां बाजार में उतारी हैं। टॉम कैट, गन वॉटर एंड बाल, फन स्प्रे के साथ बच्चों के प्रसिद्ध कार्टून जैसे छोटा भीम, मोटू पतलू, स्पाइडर मैन, डोरमोन पिचकारियां बाजार में उतारी हैं। बच्चों की सुविधा के लिए बस्ते की डिजाइन की गई है, जिसे वह पीठ पर लटका कर होली का आनंद ले सकें। बाजार में 20 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक पिचकारी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


सतरंगी गुलाल, कलर स्मोक फाउंटेन, साइनिंग गुलाल, लक्जरी गुलाल, हर्बल गुलाल भी बाजार में उपलब्ध हैं। बाजार में पहली बार फनी कलर भी उतारे गए हैं। फनी चूहा, मिर्च वाली टॉफी, लाल मुंह वाली टॉफी भी आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटाखों से आग की जगह निकलेंगे कलर
होली के त्योहार दीपावली की तरह धूम धड़ाका भी होगा, परंतु पटाखों में आग की जगह तरह-तरह के कलर निकलेंगे। कलर स्मोक फाउंडन बाजार में उतारा है, जिसे जलाने पर उसमें कई कलर का गुलाल निकलेगा। सतरंगी कलर की चटाई भी बाजार में आई, जिसे जलाने पर उसमें सात रंग के कलर निकलेंगे। मैजिक इंक भी आई है, जिसे कपड़ों पर डालने के कुछ ही मिनटों पर वह उड़ जाएगा।

एक नजर में पिचकारी व कलर की रेट

छोटा भीम, डोरे मोन  -    300 से 500 रुपये
गन बॉल एंड वाटर      -    100 रुपये
फन स्प्रे पिचकारी      -    100 रुपये
टॉम कैट          -    60 रुपये
झुनझुना पिचकारी      -    30 रुपये
मैजिक इंक          -    30 रुपये
हर्बल गुलाल पैक      -    150 रुपये
लक्जरी गुलाल पैक      -    180 रुपये
मास्क               -        50 से 200 रुपये
मैजिक बैलून           -    100 रुपये
फनी कलर          -     30 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed