फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Holi will be played after one o'clock then police take action

एक बजे के बाद खेली होली तो होगी कार्रवाई

Sun, 28 Mar 2021 09:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 09:28 PM IST
विज्ञापन
Holi will be played after one o'clock  then  police take action
पं.मुरारी लाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में होली खेलती छात्राएं - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। यदि दोपहर एक बजे के बाद सड़कों पर अबीर गुलाल उड़ाया तो पुलिस शांतिभंग में कार्रवाई करेगी। इसके लिए पुलिस अधिकारियों ने थानेदारों को दिशा निर्देश जारी कर दिए है। इसके साथ ही सड़कों पर वाहनों से फर्राटे भरने वाले युवकों पर भी पुलिस शिकंजा कसेगी। इसके लिए पुलिस ने शहर में नाकाबंदी कर कई स्थानों पर बैरियर लगा दिए है।
विज्ञापन

एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र ने बताया कि होली पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए है। दोपहर एक बजे तक ही लोग सड़कों पर होली खेल सकेंगे। इसके बाद कोई भी व्यक्ति सड़क पर होली खेलता मिला तो शांतिभंग की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नशे में लोग वाहन चलाते मिले तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। होली और शब-ए-बारात का त्योहार सभी लोग शांतिपूर्वक मनाएं। उन्होंने बताया कि थानेदार अपने अपने क्षेत्रों में भ्रमण करते रहेंगे। पीआरवी और क्यूआरटी को भी निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थान पर किसी भी तरह का हुड़दंग नहीं होने दिया जाएगा। ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। थाने पर रिजर्व में पुलिस बल भी तैनात रहेगा, जिससे जरूरत पड़ने पर तत्काल फोर्स भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed