{"_id":"5e6296308ebc3ec54f0bea77","slug":"holi-festivel-celebration-in-tempiel-firozabad-firozabad-news-agr43284131","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगभरनी एकादशी पर मंदिरों में उड़ा अबीर-गुलाल, भक्ति में डूबे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगभरनी एकादशी पर मंदिरों में उड़ा अबीर-गुलाल, भक्ति में डूबे श्रद्धालु
विज्ञापन
रंगभरनी एकादशी पर राधा मोहन मन्दिर में होली खेलती महिलाएं
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। रंगभरनी एकादशी के अवसर पर शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने खूब अबीर गुलाल उड़ाया। कृष्ण पाड़ा स्थित द्वारिकाधीश मंदिर, बिहारी जी मंदिर, इमामबाड़ा स्थित राधा-कृष्ण मंदिर के अलावा मोहल्ला दुली में राधा मोहन मंदिर में विभिन्न कार्यक्रम हुए। राधा-कृष्ण और बिहारी जी महाराज ने श्वेत वस्त्र धारण किए। श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य के साथ जमकर होली खेली। महिलाओं ने गोपाल आश्रम स्थित वट वृक्ष की पूजा की।
राधा-मोहन मंदिर में मनाया होली उत्सव
रंग भरनी एकादशी के मौके पर मोहल्ला दुली में राधा-मोहन मंदिर में महंत सुनील शास्त्री और श्याम भारद्वाज ने ठाकुरजी को श्वेत वस्त्र धारण कराए। शाम चार बजे महिलाओं ने भजन संध्या का आयोजन किया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने राधा-मोहनजी महाराज के साथ होली खेली। शाम को आरती के साथ ही प्रसाद बांटा गया। सुभाष बंसल, बालकिशन अग्रवाल, पीके झिंदल आदि मौजूद रहे। कल्लू दीक्षित ने बताया कि मंदिर में होली उत्सव शुरू हो गया है। नौ मार्च तक मंदिर में होली खेली जाएगी।
श्वेत वस्त्र पहन बिहारीजी ने खेली होली
कृष्णपाड़ा स्थित बिहारी जी मंदिर में भी होली पर कार्यक्रम हुए। महंत मुन्नालाल शास्त्री ने ठाकुर जी को श्वेत वस्त्र धारण कराकर उनका शृंगार किया गया। शाम तीन बजे महिलाओं ने होली के गीत गाकर परिसर में होली उत्सव का आयोजन शुरू किया। ठाकुर जी महाराज ने अपने सखाओं के साथ गुलाल की होली खेली। ठाकुर जी के साथ होली खेलने के लिए सराफा कारोबारी भी पहुंचे। प्रसाद वितरण और महाआरती के साथ मंदिर के पट बंद हो गए।
विज्ञापन
राधे-राधे से गूंजा द्वारिकाधीश मंदिर
कृष्ण पाड़ा में ही द्वारिकाधीश महाराज के मंदिर में भी होली उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। नगर निगम ने मंदिर परिसर के बाहर विशेष सफाई कराई थी। चूना डलवाया था। मंदिर के महंत अभिषेक शर्मा ने द्वारिकाधीश महाराज का शृंगार कराया और श्वेत वस्त्र पहनाए। शाम को महिलाओं ने भजन गाए। आरती के साथ प्रसाद वितरण किया गया।
राधा-कृष्ण संग भक्तों ने खेली होली
इमामबाड़ा चौराहे पर राधा-कृष्ण मंदिर में होली उत्सव मनाया गया। मंदिर के महंत विजय उपाध्याय के राधा-कृष्ण का श्वेत वस्त्र धारण कराके शृंगार किया। विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। महिला श्रद्धालुओं ने ठाकुरजी के साथ होली खेली और गुलाल उड़ाया।