फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   holee milan samaaroh mein uda abeer-gulaal

होली मिलन समारोह में उड़ा अबीर-गुलाल

Mon, 28 Mar 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद Updated Mon, 28 Mar 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
 holee milan samaaroh mein uda abeer-gulaal
होली मिलन - फोटो : अमर उजाला फीरोजाबाद
सुहागनगरी में सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों द्वारा होली मिलन समारोह के आयोजन अलग-अलग स्थानों पर किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधिमंडल एवं अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद का होली मिलन एवं सम्मान समारोह भगवती वाटिका नंदेश्वर महादेव मंदिर में जिलाध्यक्ष बीएस गुप्ता की अध्यक्षता में हुआ। मुख्य अतिथि एडीएम कर्मेंद्र सिंह एवं सिटी मजिस्ट्रेट रविंद्र सिंह ने शुभारंभ किया। समारोह में नगर अध्यक्ष महेश पूरन, वैंकट मुरवारिया, जीतेश अग्रवाल, अमित गुप्ता, जिलामंत्री रीतेश अग्रवाल, रमशंकर गुप्ता, सुदीप सिंह ने विचार व्यक्त किए। वहीं, उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के होली मिलन समारोह में लोकगीत गाए गए। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष रमेशचंद्र शर्मा ने संबोधित किया। जिलाध्यक्ष सतीशचंद्र शर्मा शास्त्री, जिलामंत्री रामबाबू पचौरी ने गुलाल लगाकर स्वागत किया। उमाशंकर शर्मा, राधाशरण, प्रधानाचार्य यतींद्र मोहन तिवारी, अशोक पाराशर, रवींद्रनाथ गर्ग आदि रहे। वैष्णोदेवी धाम के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। शुभारंभ महंत श्याम आचार्य ने वैैष्णोदेवी के चंदन लगाकर किया। महिला मंडल की पूनम सिंह, कामिनी कन्हैयानी, कमलेश अग्रवाल, मीतू गुप्ता, ऊषा पोडवाल, बबिता, डॉ रमाशंकर सिंह ने एक दूसरे को होली की बधाई दी। महंत श्याम और राजकिशोर ने होली गीत गाए।


 संस्कार भारती का होली मिलन एवं नवीन सदस्यता ग्रहण समारोह सीबी गेस्ट हाऊस में हुआ। होली गायन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। शुभारंभ उद्योगपति देवीचरन अग्रवाल, मोहनलाल अग्रवाल, त्रिलोकीनाथ, उद्देश्य तिवारी, रमेशचंद्र बंसल ने किया। जिला संयोजक रमेशचंद्रचंद्र अग्रवाल, दिनेश जैन, संत कुमार मित्तल, राकेश मित्तल, अनुग्रह गोपाल, संत कुमार मित्तल आदि लोग उपस्थित रहे। वहीं,  भारत विकास परिषद मुख्य शाखा के होली मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व वंदेमातरम गायन से किया गया। अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष मयंक जैन ने की। कार्यक्रम संयोजक अशोक अग्रवाल ने संचालन किया। महिला संयोजिका वंदना अग्रवाल व तनू सिंघल ने होली के गीत सुनाकर कर माहौल आनंदित कर दिया। प्रदीप जैन अध्यक्ष, सरवन बंसल सचिव तथा राजकुमार अग्रवाल को कोषाध्यक्ष चयनित किया। कार्यक्रम में आशीष अग्रवाल, अमर अग्रवाल, सुधीर जैन, अरुण जैन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed