फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   historysheeters attacked Mangalamukhi with knife and injured her when she sought congratulations in Firozabad

Firozabad: हिस्ट्रीशीटरों ने मंगलामुखी को घोंपे चाकू, हालत नाजुक; बधाई मांगने पर किया हमला

Sat, 27 Jan 2024 06:08 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 27 Jan 2024 06:08 PM IST
सार

फिरोजाबाद में हिस्ट्रीशीटरों ने मंगलामुखी पर चाकू से हमला करके घायल कर दिया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। बधाई मांगने के दौरान हमला किया गया। 

विज्ञापन
historysheeters attacked Mangalamukhi with knife and injured her when she sought congratulations in Firozabad
थाना रामगढ़, फिरोजाबाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में उत्तर थाना क्षेत्र में बच्चे के जन्म पर मंगलामुखी बृहस्पतिवार को टीम के साथ बधाई मांगने पहुंचे। परिवार के लोगों से बातचीत के दौरान क्षेत्र के तीन हिस्ट्रीशीटर बदमाशों ने इन पर हमला कर दिया। सड़क पर गिराकर बेरहमी से पीट दिया। इसके बाद एक को चाकुओं से प्रहार कर घायल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तीन टीमों का गठन किया है। दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


रामगढ़ थाना के नगला बरी निवासी मंगलामुखी पिंकी बृहस्पतिवार को अपनी टोली के साथ उत्तर क्षेत्र के लोहिया नगर की गली नंबर पांच में रहने वाले दंपती से बच्चे के जन्म पर बधाई मांगने गई थीं। तभी वहां रामकिशन नगर निवासी मोनू, आकाश और नकुल उर्फ नकुला आ गए। तीनों ने पिंकी से गाली-गलौज करते हुए हाथापाई शुरू कर दी। हाथापाई के दौरान तीनों ने बेरहमी से सभी को जमीन पर गिराकर पीट दिया। इसके बाद पिंकी पर चाकुओं से कई प्रहार किए।
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देकर तीनों भाग गए। घायल पिंकी साथियों के साथ थाने पहुंचीं। पुलिस ने सभी का मेडिकल कराने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी कुलदीप दीक्षित ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मोनू उर्फ मेंटल और आकाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़े गए आरोपी मोनू और आकाश पर हत्या का प्रयास का मुकदमा चल रहा है। तीनों हिस्ट्रीशीटर बदमाश हैं। तीसरे साथी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed