फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   History sheeter arrested in encounter, shot in leg

Firozabad News: हिस्ट्रीशीटर मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Wed, 30 Jul 2025 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 30 Jul 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
History sheeter arrested in encounter, shot in leg
भोगांव निवासी हिस्ट्रीशीटर बदमाश सोनू पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया। स्रोत पुलिस
सिरसागंज (फिरोजाबाद)। थाना सिरसागंज पुलिस ने लूट, छिनैती और हत्या के प्रयास के आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। उसके पैर में पुलिस की गोली भी लगी है। वह आगरा के मलपुरा क्षेत्र में 18 जून को 48 हजार रुपये की लूट के मामले में भी वांछित था। उसने आगरा के अलावा इटावा, मैनपुरी और फिरोजाबाद में वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

आगरा, मैनपुरी, इटावा और फिरोजाबाद में लूट और छिनैती की वारदातों को अंजाम देने वाले बदमाश की तलाश पिछले कई दिनों से की जा रही थी। पुलिस को फिर से उसके द्वारा वारदात को अंजाम देने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर सीओ सिरसागंज अनिवेश सिंह और थानाध्यक्ष वैभव कुमार सिंह ने पैगू रोड पर किठौत मोड के पास चेकिंग शुरू की। तभी संदिग्ध बाइक सवार दिखा। रोकने पर वह बाइक मोड़कर भागते समय फिसलकर गिर पड़ा। पुलिस से घिरता देख उसने फायरिंग कर दी। पुलिस की फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी। जिससे वह घायल हो गया। तलाशी में उसके पास से चोरी की बाइक, लूट और चोरी के छह मोबाइल फोन, तमंचा कारतूस और 5500 रुपये बरामद हुए हैं। पूछताछ में उसकी पहचान मैनपुरी के भोगांव निवासी हिस्ट्रीशीटर बदमाश सोनू के रूप में हुई है।
विज्ञापन



सोनू वर्तमान में सिरसागंज के गिहार कॉलोनी में किराए पर रहता था। उस पर आगरा, फिरोजाबाद और मैनपुृरी, इटावा के विभिन्न थानों में लूट, गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट समेत 24 मुकदमा दर्ज हैं। ट्रॉमा सेंटर में प्राथमिकी उपचार के बाद पकड़े गए बदमाश को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविशंकर प्रसाद, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed