{"_id":"65059788c82e51cb56020f9c","slug":"hindi-dictionary-information-is-very-important-for-students-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-4899-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: विद्यार्थियों के लिए हिंदी शब्दकोश की जानकारी अत्यंत महत्वपूर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: विद्यार्थियों के लिए हिंदी शब्दकोश की जानकारी अत्यंत महत्वपूर्ण
Sat, 16 Sep 2023 05:24 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 16 Sep 2023 05:24 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थियों के लिए हिंदी शब्दकोश की जानकारी अत्यंत महत्वपूर्ण
फिरोजाबाद। जिला विज्ञान क्लब एवं संस्था शब्दम के तत्वावधान में एमडी जैन इंटर कॉलेज, सिरसागंज में हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत विद्यार्थियों में हिंदी के शब्दकोश की जानकारी के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ शब्दम के मुख्य सलाहकार डॉ. चंद्रवीर जैन एवं मुख्य अतिथि मंजर उलवासे, नीरज जैन, अश्वनी कुमार जैन एवं अंकित जैन ने किया। मंजर उलवासे ने विद्यार्थियों को हिंदी के शब्दकोश की जानकारी दी। विद्यार्थियों से प्रश्न मंच के माध्यम से उनकी जिज्ञासाओं को शांत भी किया। डॉ चंद्रवीर जैन ने विद्यार्थियों को हिंदी वर्णमाला के सभी स्वर, व्यंजन , पंक्तियों की विस्तृत व्याख्या करते हुए उनमें वैज्ञानिक तथ्य भी बताए। प्रधानाचार्य नीरज जैन और अश्वनी जैन ने सभी का आभार जताया। इस दौरान संजय कटारा, राजकुमार, संदीप जैन, दुर्गेश नंदन श्रीवास्तव उपस्थित रहे। संवाद