फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Highway lightful with Highmast Lites

हाईमास्ट लाइट से जगमगाएगा हाईवे

Thu, 01 Sep 2016 11:59 PM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Thu, 01 Sep 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
Highway lightful with Highmast Lites
हाईमास्ट लाइट से जगमगाएगा हाईवे - फोटो : Amar Ujala
- राजा का ताल से लेकर नगला भाऊ तक लगे पोल
विज्ञापन

- जेसीबी से डिवाइर हटाने का तेजी से चल रहा कार्य
- विकास प्राधिकरण खर्च करेगा 70 लाख
फीरोजाबाद-शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण ने जैन मंदिर से लेकर राजा का ताल तक हाईवे को रोशन करने की कवायद तेज कर दी है। राजा का ताल से लेकर नगला भाऊ तक पोल स्थापित कराए जा चुके हैं। वहीं अब जैन मंदिर तक डिवाइडर हटाने का कार्य तेजी से चल रहा है।
विकास प्राधिकरण द्वारा शहर के सुंदरीकरण की कवायद हो रही है। विकास प्राधिकरण सीमा में करोड़ों रुपये से जनता की सुविधा के लिए कार्य करा रहा है। हाईवे पर आए दिन होने वाले हादसों को रोकने के लिए विकास प्राधिकरण द्वारा हाईवे को रोशन करने की योजना बनाई गई है। 70 लाख का प्रस्ताव बनाकर बोर्ड मीटिंग में रखा गया और मीटिंग में स्वीकृति मिलने के बाद जैन मंदिर से लेकर राजा का ताल तक हाईमास्ट लाइटें लगवाने का काम शुरू कर दिया गया है। राजा का ताल चौराहे से डिवाइड हटाकर पोल स्थापित कराए जा रहे हैं। यह कार्य नगला भाऊ चौराहे तक पूर्ण हो चुका है। वहीं अब जेसीबी द्वारा सुहाग नगर चौराहे से जैन मंदिर तक डिवाइडरों को हटाकर पोल स्थापित करने का कार्य कराया जा रहा है। विभाग की मंशा है कि जल्द से जल्द हाईमास्ट लाइटें लगवाकर चालू कराया जाए।
विज्ञापन


हाईवे पर आए दिन होने वाले हादसों के मद्देनजर राजा का ताल से जैन मंदिर से हाईमास्ट लाइटें लगवाने का प्रस्ताव बनाया गया था। बोर्ड मीटिंग से स्वीकृति मिलने के बाद काम शुरू हो चुका है। पोल स्थापित होने का कार्य लगभग पूर्ण है। एक सप्ताह में लाइटें चालू करा दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एस.एन. प्रसाद
सहायक अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed