फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   High-speed vehicle rams into tractor-trolley; uncle and nephew killed

Firozabad News: ट्रैक्टर-ट्रॉली में तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, चाचा-भतीजे की मौत

Sat, 24 Oct 2026 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 24 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
High-speed vehicle rams into tractor-trolley; uncle and nephew killed
मक्खनपुर (फिरोजाबाद)। मक्खनपुर थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली से धान बेचने आगरा जा रहे चाचा-भतीजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। ट्रै्क्टर-ट्रॉली में तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी थी। इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई।
विज्ञापन



सिरसागंज थाना क्षेत्र के एदलपुर गांव निवासी धर्मवीर अपने भाई कर्मवीर सिंह उर्फ दीपू (30) और अपने चाचा रविचंद्र (40) के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में धान लादकर बेचने के लिए आगरा जा रहे थे। ट्रैक्टर धर्मवीर चला रहे थे। शुक्रवार रात करीब 11 बजे जैसे ही वे मक्खनपुर थाना क्षेत्र के नए बाईपास पर खाटू श्याम मंदिर से कुछ आगे बिल्टीगढ़ पुल के पास पहुंचे तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन पलट गया। जिससे कर्मवीर और रविचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। धर्मवीर को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही मक्खनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने कर्मवीर और रविचंद्र को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया है। हादसे में मृत दीपू ने पीईटी की तैयारी की थी। कॅरिअर को लेकर उसने सपना संजोए थे। आज उसे परीक्षा देनी थी। हादसे के बाद पिकअप को छोड़कर चालक मौके से भाग गया। पिकअप को पुलिस ने जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




अच्छे मुनाफे के लालच में आगरा जा रहे थे धान बेचने
घायल धर्मवीर ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह अपने धान को आगरा की मंडी में बेचने के लिए जा रहे थे। वहां के एक निजी आढ़तिया से अच्छी दरों में धान का सौदा तय हुआ था। जबकि सरकारी केंद्रों पर धान की एमएसपी 2,441 रुपये प्रति क्विंटल है।



रफ्तार ने रौंदे सपने, दीपू को आज देनी थी पीईटी

बीफार्मा कर चुका था, दिवाली की तैयारियों की खुशियां भी सदमे में बदलीं

संवाद न्यूज एजेंसी
मक्खनपुर (फिरोजाबाद)। उज्ज्वल भविष्य के सपने और आंखों में आगे बढ़ने की ललक थी लेकिन काल बनकर आए एक तेज रफ्तार वाहन ने पलक झपकते ही सब कुछ उजाड़ दिया। फिरोजाबाद के मक्खनपुर थाना क्षेत्र में धान बेचने जा रहे चाचा-भतीजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। इस अप्रत्याशित हादसे ने दिवाली की तैयारियों की खुशियों के बीच दो परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है।

सिरसागंज थाना क्षेत्र के एदलपुर गांव निवासी धर्मवीर अपने भाई कर्मवीर सिंह उर्फ दीपू (30) और अपने चाचा रविचंद्र (40) के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में धान लादकर बेचने के लिए आगरा जा रहे थे। ट्रैक्टर धर्मवीर चला रहे थे। शुक्रवार रात करीब 11 बजे जैसे ही वे मक्खनपुर थाना क्षेत्र के नए बाईपास पर खाटू श्याम मंदिर से कुछ आगे बिल्टीगढ़ पुल के पास पहुंचे तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दीपू और रविचंद्र की मौत हो गई। दीपू ने पीईटी की तैयारी की थी। कॅरिअर को लेकर उसने सपना संजोए थे।


दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

इस दर्दनाक हादसे ने दोनों परिवारों को झकझोर कर रख दिया है। कर्मवीर सिंह उर्फ दीपू ने बीफार्मा की पढ़ाई पूरी कर ली थी और रविवार को ही वह पीईटी देने जाने वाला था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। चाचा रविचंद्र राजमिस्त्री थे। वह छह भाइयों तथा तीन बहनों में दूसरे नंबर पर थे। उनकी भी शादी नहीं हुई थी।

सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पिकअप का चालक मौके से भाग गया। उसकी तलाश की जा रही है।

जयविंद, सीओ शिकोहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed