{"_id":"6994aeecdfbe7424ec0cfeea","slug":"high-school-girl-student-commits-suicide-before-up-board-exams-begin-in-agra-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: यूपी बोर्ड परीक्षा से पहले 10वीं की छात्रा ने दी जान, फंदे पर लटकी मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: यूपी बोर्ड परीक्षा से पहले 10वीं की छात्रा ने दी जान, फंदे पर लटकी मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस
Tue, 17 Feb 2026 11:39 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Tue, 17 Feb 2026 11:39 PM IST
सार
यूपी के आगरा जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू होने से एक दिन पहले हाईस्कूल की छात्रा ने जान दे दी। छात्रा का शव फंदे पर लटका मिला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी बोर्ड परीक्षा से एक दिन पहले मंगलवार को थाना न्यू आगरा के नगला बूढ़ी में दसवीं की छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बाजार से लाैटी मां ने कमरे का दरवाजा बंद देखकर शोर मचाया। पुलिस ने पहुंचकर किसी तरह दरवाजा खोला तो शव लटका मिला। पुलिस ने फोरेंसिक टीम से जांच कराई। सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका है। जिस घर में मृतका का परिवार रहता है, उसके मालिक के बेटे की शादी की तैयारी भी चल रही है।
तुलसी बाग, नगला बूढ़ी निवासी हीरा सिंह जूता कारखाने में काम करते हैं। वह चंद्रभान के मकान में पहली मंजिल पर रहते हैं। परिजन ने पुलिस को बताया कि मकान मालिक के बेटे की तैयारी चल रही है। उनके यहां पर रिश्तेदारों का आना-जाना लगा है। हीरा सिंह की 15 वर्षीय बेटी शिवानी दसवीं की छात्रा थी। वो बोर्ड परीक्षा की तैयारी में लगी थी। बुधवार को परीक्षा थी। दोपहर में दो बजे वह घर में ही सहेली के साथ थी। मां सीमा से उसने मोबाइल ले लिया। इसके बाद सीमा बाजार चली गईं।
2 घंटे बाद वापस आईं तो कमरे का गेट अंदर से बंद था। यह देखकर उन्होंने शोर मचा दिया। इस पर आसपास के लोग आ गए। मकान मालिक ने 112 पर काल किया। पुलिस ने पहुंचकर किसी तरह दरवाजा खोला गया तो दो दुपट्टे से पंखे के कुंडे पर बने फंदे से शिवानी लटकी हुई थी। यह देखकर मां की चीख निकल गई। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोपहर में छात्रा पूरी तरह से ठीक थी।
विज्ञापन
अचानक क्या हुआ? इस बारे में परिजन भी नहीं बता पा रहे हैं। छात्रा का मोबाइल कब्जे में लिया गया है। उसने यह कदम क्यों उठाया? इसकी जानकारी के लिए परिजन से भी पूछताछ की जाएगी। यह पता किया जाएगा कि वो परीक्षा के तनाव में थी या फिर कुछ और वजह है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन