फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   High school classes running with the recognition of eighth, notice issued

Firozabad News: आठवीं की मान्यता लेकर चला रहे हाईस्कूल की कक्षाएं, नोटिस जारी

Tue, 16 May 2023 07:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 16 May 2023 07:52 PM IST
विज्ञापन
High school classes running with the recognition of eighth, notice issued
आठवीं की मान्यता लेकर चला रहे हाईस्कूल की कक्षाएं, नोटिस जारी
विज्ञापन

फिरोजाबाद। बगैर मान्यता के स्कूल संचालन पर शासन सख्ती बरतने लगा है। डीआईओएस निशा अस्थाना ने मंगलवार को स्कूलों में निरीक्षण किया। इसमें आठवीं की मान्यता पर हाईस्कूल की कक्षाएं संचालित होते पाई गई। दोनों ही स्कूलों को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब तलब किया है। अन्यथा कार्रवाई की चेतावनी दी है।

विभाग को कई दिनों से बगैर मान्यता संचालित होने वाले स्कूलों के संबंध में शिकायत मिल रही थी। मंगलवार को जिला विद्यालय निरीक्षक ने शिकायत पर आसफाबाद स्थित लार्ड कृष्णा मेमोरियल जूनियर हाईस्कूल में पहुंची। स्कूल में हाईस्कूल एवं इंटर की कक्षाएं संचालित थीं। जबकि स्कूल को जूनियर हाईस्कूल तक की मान्यता प्राप्त है। पूछने पर स्कूल संचालक कोई जवाब नहीं दे पाए। इस स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों का एक अन्य स्कूल में पंजीकरण कराया गया था। वहीं आसफाबाद में ही स्थित एसएनडी पब्लिक स्कूल मोहिनी नगर में डीआईओएस पहुंची तो यहां भी यही स्थिति मिली। स्कूल को सिर्फ जूनियर हाईस्कूल तक की मान्यता प्राप्त थी, लेकिन यहां भी हाईस्कूल तक की कक्षाएं संचालित होते हुए मिलीं। डीआईओएस ने दोनों स्कूलों को नोटिस जारी कर 19 मई तक जवाब तलब किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed