फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   High school and intermediate candidates appeared for exam at 125 centers of UP board examination in Firozabad

UP Board Exam 2023: स्कूलों के बाहर परीक्षार्थियों का मेला, जांच के बाद मिला प्रवेश, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Thu, 16 Feb 2023 08:21 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 16 Feb 2023 08:21 AM IST
सार

फिरोजाबाद में गुरुवार की सुबह पहले दिन की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गईं। 125 केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी हिंदी की परीक्षा देने पहुंचे। इस मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। 

विज्ञापन
High school and intermediate candidates appeared for exam at 125 centers of UP board examination in Firozabad
परीक्षा केंद्र के बाहर परीक्षार्थियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं बृहस्पतिवार से शुरू हो गईं। फिरोजाबाद जिले में पहले दिन 125 केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी हिंदी की परीक्षा देने पहुंचे। स्कूलों के बाहर सुबह से परीक्षार्थियों की भीड़ नजर आई। गेट पर लाइन लगाकर खड़े रहे। जांच के बाद उन्हें स्कूल में प्रवेश दिया गया। इसके लिए परीक्षा केंद्रों पर पुलिस जवानों के साथ केंद्र व्यवस्थापक, वाह्य केंद्र व्यवस्थापक ने मोर्चा संभाला। इससे पहले डीआईओएस कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों का फाइनल ट्रायल कर लिया गया है।

विज्ञापन

ओएमआर शीट भरवाने को लेकर प्रशिक्षण दिया गया

बताते चलें कि जिले में हाईस्कूल में 44977 और इंटर के 40336 बोर्ड परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। बीती देर शाम तक बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को पूरा कर लिया गया। बुधवार सुबह से ही सभी परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापकों ने परीक्षार्थियों के लिए सिटिंग व्यवस्था दुरुस्त करा ली। सीसीटीवी कैमरों को चेक करवाया। साथ ही कक्ष निरीक्षकों को हाईस्कूल के परीक्षार्थियों की ओएमआर शीट भरवाने को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। 

विज्ञापन


इसके अलावा जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर स्ट्रांग रूम की सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरे, सिटिंग व्यवस्था की जानकारी ली। संवेदनशील 21 और अतिसंवेदनशील पांच परीक्षा केंद्रों के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके साथ ही परीक्षा संपन्न होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं के सील बंडल पुलिस अभिरक्षा में संग्रह केंद्रों तक पहुंचाने एवं वहां की सुरक्षा व्यवस्था के भी इंतजाम किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कंट्रोल रूम से पल-पल की निगरानी

डीआईओएस कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम में शिक्षकों एवं तकनीकी कर्मियों के साथ सभी परीक्षा केंद्रों का ट्रायल लिया गया। कंट्रोल रूम से परीक्षा शुरू होने से लेकर पेपर बंटने, उत्तर पुस्तिकाओं के संग्रह केंद्रों पर जमा होने तक की पल-पल निगरानी की जाएगी। इसकी सूचना बोर्ड मुख्यालय को भेजी जाएगी।

उत्तर पुस्तिका पहुंचने में देरी पर होगी कार्रवाई

यदि परीक्षा केंद्र की ओर से संकलन केंद्र पर उत्तर पुस्तिकाएं देरी से जमा कराई जाती हैं। यदि संकलन केंद्र यह लिखकर देता है तो उस परीक्षा केंद्र के भी खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति करके शासन को भेज दी जाएगी। इसके लिए संबंधित परीक्षा केंद्र के संचालक जिम्मेदार होंगे।

केंद्र के अंदर अनुचित सामग्री वर्जित

परीक्षा के दौरान किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र के अंदर पाठ्य सामग्री, मोबाइल फोन, पेजर, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर अथवा कोई भी इलेक्ट्रानिक डिवाइस ले जाने की अनुमति नहीं थी। जांच के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया गया।

दो पालियों में परीक्षा 

  • प्रथम पाली- हाईस्कूल हिंदी व प्रारंभिक हिंदी सुबह आठ बजे से 11 बजकर 15 मिनट तक
  • दूसरी पाली- इंटर हिंदी व सामान्य हिंदी, दोपहर दो बजे से शाम 5 बजकर 15 मिनट तक

जिले में यह केंद्र अति संवेदनशील हैं

जिले में स्वामी सर्वानंद इंटर कॉलेज नगला पैज, आछेलाल इंका जेडाझाल, छोटे सिंह बघेल इंका नगला खंगर, डिप्टी सिंह ओमप्रकाश इंका अहिवनपुर, केपीएस इंका कौरारा बुजुर्ग जसराना, यह परीक्षा केंद्र अति संवेदनशील की श्रेणी में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed