{"_id":"66c8da41cbd7d93f580dff14","slug":"heavy-rain-waterlogging-in-low-lying-areas-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-131891-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: जमकर हुई बारिश, निचले इलाकों में जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: जमकर हुई बारिश, निचले इलाकों में जलभराव
Sat, 24 Aug 2024 12:21 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 24 Aug 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शहर में शुक्रवार को जोरदार बारिश हुई। बारिश होने के साथ निचले इलाकों में जलभराव हो गया। करीब सवा घंटे की बारिश ने हर किसी को गर्मी से राहत प्रदान की। बारिश से धान और मिर्च की फसल की रोपाई करने वाले किसानों को काफी राहत मिली है। यमुना की तलहटी वाले इलाकों में बाजरे की फसल को लाभ पहुंचाने का काम करेगी। शुक्रवार को सुबह से आसमान साफ था, लेकिन 11 बजे अचानक काली घटाएं ऐसी घिरी कि 11:40 बजे से बरसना प्रारंभ हो गईं। करीब पौन घंंटे की तेज बारिश होने के साथ ही शहर के निचले इलाकों में जलभराव हो गया। बारिश के कारण शहर के रामलीला चौराहा, शिवाजी रोड, हनुमान रोड, सरक्यूलर रोड, बोधाश्रम रोड, तिलक नगर के साथ चंद्रवार गेट, पेमेश्वर गेट आदि इलाकों में बारिश का पानी भरा दिखाई दिया। वहीं जिला अस्पताल के सामने मार्केट में पानी भर जाने के कारण प्राइवेट चिकित्सकों के यहां आने वाले मरीजों के साथ उनके तीमारदारों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ा। जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान ने कहा कि जिले में बारिश रुक-रुककर होने से किसानों के लिए काफी लाभदायक है।
नई आबादी में बढ़ी फिसलन
फिरोजाबाद। तेज बारिश होने के साथ नई आबादी वाले इलाकों में फिसलन बढ़ गई। इसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस तरह के हालत नई आबादी वाले मोहल्ला श्रीपाल काॅलोनी, द्वारिकापुरी, वसंत बिहार काॅलोनी, न्यू आंबेडकर नगर सहित नई आबादी वाले क्षेत्रों में देखने को मिला।
विज्ञापन
नई आबादी में बढ़ी फिसलन
फिरोजाबाद। तेज बारिश होने के साथ नई आबादी वाले इलाकों में फिसलन बढ़ गई। इसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस तरह के हालत नई आबादी वाले मोहल्ला श्रीपाल काॅलोनी, द्वारिकापुरी, वसंत बिहार काॅलोनी, न्यू आंबेडकर नगर सहित नई आबादी वाले क्षेत्रों में देखने को मिला।
विज्ञापन