{"_id":"68812d3066323264c00e7114","slug":"heavy-rain-for-40-minutes-waterlogging-causes-problems-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-152887-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: 40 मिनट जमकर हुई बारिश, जलभराव से मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: 40 मिनट जमकर हुई बारिश, जलभराव से मुसीबत
Thu, 24 Jul 2025 12:12 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 24 Jul 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बुधवार को 40 मिनट की बारिश ने लोगों को गर्मी एवं उमस से राहत दिला दी। शहर के निचले इलाकों में जलभराव हो गया। पानी भरने के कारण कोटला रोड सहित कई निचले इलाकों में फड़ लगाने वालों को अपने फड़ हटाने को मजबूर होना पड़ा। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार बारिश किसानों के लिए काफी लाभदायक है। धान और मिर्च की फसल की रोपाई का काम चल रहा है।
मौसम का मिजाज पिछले तीन चार दिनों से गरम था। घटाएं घिरने के साथ धूप निकलने के कारण गर्मी एवं उमस के कारण लोगों का हाल बेहाल हो रहा था। बुधवार को सुबह से उमस भरी गर्मी का आलम था। दोपहर बाद अचानक पश्चिम दिशा की ओर से उठी काली घटाएं तेज हवा के साथ बरसना प्रारंभ हो गई। 40 मिनट की बारिश होने के साथ शहर के रामलीला चौराहा, कोटला रोड के साथ सर्विस रोड पर बारिश का पानी भरा दिखाई दिया। लोग पानी निकलने का इंतजार करते दिखाई दिए। चंद्रवार गेट रेलवे पुल,पेमेश्वर गेट के साथ अन्य निचले इलाकों में पानी भरने के कारण दिक्कत हुई। वहीं बारिश का पानी भरने के कारण नई आबादी वाले इलाकों में जलभराव हो गया।
उप निदेशक कृषि सतेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बारिश होने किसानों के लिए लाभदायक है। उन्होंने कहा कि धान की रोपाई के साथ ही मिर्च की फसल की रोपाई का काम हो रहा है। बाजरा की फसल की बुवाई के साथ अन्य फसलों के लिए भी लाभदायक है।
विज्ञापन
जुलाई माह में कहां कितनी हुई बारिश..
कलेक्ट्रेट-66.70 मिलीमीटर
फिरोजाबाद -127.40 मिलीमीटर
शिकोहाबाद 149.00 मिलीमीटर
जसराना -117.60 मिलीमीटर
सिरसागंज -18.40 मिलीमीटर
टूंडला -45.30 मिलीमीटर
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
जुलाई माह की औसत बारिश- 132.94 मिलीमीटर