{"_id":"5f2d98ec8ebc3e3d1b682dac","slug":"health-firozabad-news-agr4539524158","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन ए की खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन ए की खुराक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। बाल स्वास्थ्य पोषण माह का दूसरा चरण 10 अगस्त से शुरू होगा। इस दौरान नौ माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई जाएगी। एकीकृत बाल विकास सेवा योजना (आईसीडीएस) और स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह अभियान चलाया जाएगा। अभियान जून में शुरू होना था, लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण नहीं शुरू हो सका है। दूसरे चरण में तीन लाख, 15 हजार, 935 बच्चों को विटामिन ए की खुराक देने का लक्ष्य तय किया है।
एसीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि अभियान में आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी के अलावा अन्य कर्मियों को भी लगाया जाएगा। तय किया है कि हर बच्चे को चम्मच बदल कर खुराक दी जाएगी। डिस्पोजल चम्मच का इस्तेमाल करने के आदेश शासन ने दिए हैं। संक्रमण के कारण दूसरे चरण का अभियान समय से शुरू नहीं हो पाया है। इसके साथ ही बच्चों के अभिभावकों को एएनएम, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आयोडीन युक्त नमक का इस्तेमाल करने और बच्चों को बीमारियाें से बचाने के लिए काउंसलिंग करते हुए स्तनपान और ऊपरी आहार के संबंध में भी जानकारी देंगी। उन्होंने बताया विटामिन ए से जहां बच्चों में रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है, इसकी कमी से बच्चों में रधोंती खसरा, और हड्डियों के कमजोर होने का डर रहता है। उन्होंने बताया विटामिन ए की खुराक देना टीकाकरण का ही हिस्सा है।
शहरी क्षेत्र में टीकाकरण आज से
कोरोना संक्रमण के कारण देहात क्षेत्रों में ही टीकाकरण अभियान चल रहा था। आज से शहरी क्षेत्र में अभियान चलाया जाएगा। हालांकि कंटेंमेंट जोन में अभी भी टीकाकरण नहीं होगा।