फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Health department failed to distribute sanitary napkins

Firozabad News: सेनेटरी नैपकिन बांटने में स्वास्थ्य विभाग फेल

Wed, 03 May 2023 12:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 03 May 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Health department failed to distribute sanitary napkins
सेनेटरी नैपकिन बांटने में स्वास्थ्य विभाग फेल
विज्ञापन

- 25 हजार किशोरियों को वितरित करना था, दो साल से विभाग ने नहीं की खरीद
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। जिले का स्वास्थ्य महकमा किशोरियों की स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं दिख रहा है। किशोरियों को बीमारियों से बचाने वाली सेनेटरी नैपकिन की खरीदारी दो साल से जिले में नहीं हुई है।
किशोरियों की सुरक्षा के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रतिवर्ष सेनेटरी नैपकिन की खरीद की जाती है। स्वास्थ्य विभाग ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) व इंटर कॉलेज प्रबंधन के जरिए किशोरियों को इसका वितरण करता है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं को माहवारी के दौरान होने वाले संक्रमण और बीमारियों से बचाना है। बीते दो साल से स्वास्थ्य विभाग ने सेनेटरी नैपकिन की खरीदारी ही नहीं की है। स्वास्थ्य विभाग को वर्ष 2022-23 में करीब 25 हजार किशोरियों के लिए सेनेटरी पैड खरीदने थे, लेकिन जेम पोर्टल पर निविदा प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण खरीद नहीं हो सकी।
विज्ञापन



फैलती है बीमारी, जा सकती है जान
माहवारी के समय सेनेटरी पैड का प्रयोग सबसे सुरक्षित रहता है। इससे किशोरियां कई तरह की बीमारियों से सुरक्षित रहती हैं। इस अवधि के दौरान कपड़ा आदि का प्रयोग करने पर उनमें यूटीआई तथा जन्नांगों में संक्रमण समेत कई बीमारियां हो जाती है। समय पर इसका इलाज न होने से उनकी जान भी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. मिली अग्रवाल, स्त्री रोग विशेेषज्ञ

तीन बार हुई निविदा में नहीं आए आवेदन
सेनेटरी नैपकिन की खरीदारी के लिए पिछले साल तीन बार निविदा कराई जा चुकी है, लेकिन आवेदन नहीं आने के कारण प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। शासन द्वारा सेनेटरी पैड के लिए निर्धारित मूल्य मार्केट से काफी कम होने के कारण ठेकेदार इसकी निविदा में रूचि नहीं ले रहे। जल्द ही नई निविदा कराकर सेनेटरी पैड की खरीदारी की जाएगी।
- डॉ. नरेंद्र कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed