फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   He will come to the AK college

एके महाविद्यालय आए आएंगे मुख्यमंत्री 

Sat, 09 Jul 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 09 Jul 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
He will come to the AK college
सीएम के आगमन से पूर्व तैयारियों का जायजा लेते प्रो. रामगापाल यादव
 मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज एके महाविद्यालय में आयोजित समारोह में भाग लेंगे। अधिकारी शनिवार को पूरे दिन तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे रहे।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर सपा के राष्ट्रीय महासचिव सांसद प्रो. रामगोपाल यादव ने कालेज पहुंचकर मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों का जायजा लिया। जिलाधिकारी निधि केसरवानी ने उन्हें मुख्यमंत्री के हैलीपैड पर उतरने व मंच तक पहुंचने के बारे में जानकारी दी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एके महाविद्यालय की स्थापना के सौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित शताब्दी समारोह में आज सुबह 11 बजे आएंगे। वह कालेज की कृषि प्रयोगशाला व विभिन्न सरकारी योजनाओं का शिलान्यास कर सभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए हैलीपैड, मंच आदि का कार्य पूरा हो चुका है। मुख्यमंत्री के हैलीपैड पर आगमन व मंच पर पहुंचने तक के मार्ग का प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में रिहर्सल किया गया। हैलीपैड व मंच के निकट मुख्यमंत्री के लिए कोटेज का निर्माण कराया गया है। मंच के सामने प्रेस दीर्घा व वीआईपी दीर्घा बनाई गई हैं। एसपी ग्रामीण अमर सिंह ने पूरे दिन वहां पर मौजूद रहकर सारी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया। इस मौके पर सीडीओ कर्मेंद्र सिंह, एसएसपी अशोक कुमार, एडीएम उदय सिंह, एसडीएम चंद्रभानु सिंह, सीओ श्यामकांत के अलावा विधायक हरिओम यादव, रामसेवक यादव, शराफत अली, अंशुल यादव, प्रो.रामवीर सिंह यादव आदि मौजूद थे। 
फोटो परिचय-एके महाविद्यालय के मैदान पर बने मंच का अवलोकन करते प्रो.रामगोपाल यादव व अन्य। फोटो संख्या पी-104,105
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed