फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Have not entered into the computer memorandum posted on

खतौनी को कंप्यूटर में दर्ज न करने पर दिया ज्ञापन

Sat, 23 Jan 2016 08:18 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 23 Jan 2016 08:18 PM IST
विज्ञापन
Have not entered into the computer memorandum posted on
तहसील कर्मियों की मनमानी को लेकर रामगढ़ उर्फ उम्मरगढ़ के किसानों में रोष है। किसानों ने खतौनी को कंप्यूटर में दर्ज न किए जाने पर नाराजगी जताते हुए उपजिलाधिकारी डा पंकज वर्मा को ज्ञापन सौंपा। आंदोलन की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

 बताते चलें कि टूंडला तहसील बनने के दौरान एटा जिले के 58 गांव फीरोजाबाद जिले में शामिल हुए थे। उनकी खतौनी को टूंडला तहसील में दर्ज कराया जाना था, लेकिन कई वर्ष बीत जाने के बाद भी इन गांवों की खतौनी को कंप्यूटर में दर्ज नहीं किया जा सका है। इससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। शनिवार को गांव रामगढ़ उर्फ उम्मरगढ़ के करीब तीन दर्जन किसान तहसील पहुंचे। किसानों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर कंप्यूटर में खतौनी दर्ज कराए जाने की मांग की। किसानों का कहना है कि 27 सालों से क्षेत्र में चकबंदी की प्रक्रिया चल रही थी, जिसे 30 दिसंबर 2014 को शासन ने निरस्त कर दिया था। वह अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। खतौनी पर आदेश दर्ज न होने के कारण वह परेशान हैं। इसकी वजह से उनका न क्रेडिट कार्ड बन पा रहा है और न उन्हें सरकारी सुविधाओं का लाभ। किसानों ने सात दिन में समस्या का समाधान न होने पर गांव इमलिया में आंदोलन करने की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने वालों में धर्मवीर सिंह, उस्मान अली, महेश चंद्र, अनुराग प्रताप सिंह राजू सिंह, प्रमोद कुमार, जवाहर सिंह, अजयपाल सिंह, जसवंत सिंह, महावीर सिंह, वीरेश सिंह, राजवीर सिंह आदि थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed