फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   hariyali

लोगों को लुभा रही बहादुरपुर स्कूल की हरियाली

Fri, 10 Jun 2022 12:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
hariyali
लोगों को लुभा रही बहादुरपुर स्कूल की हरियाली
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक की मेहनत लाई रंग, फूलों के साथ ही फलदार और औषधीय पौधे भी हैं यहां
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। प्राइमरी स्कूल बहादुरपुर बेहतर शिक्षण के साथ ही पर्यावरण संरक्षण की भी मिसाल है। यहां की हरियाली लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। प्राइमरी स्कूल के प्रधानाध्यापक विनोद कुमार वर्ष 2015 को विद्यालय में तैनाती मिली। तब यहां एक भी पेड़-पौधा नहीं था। उनकी मेहनत रंग लाई। अब यहां फूलों के साथ ही फलदार और औषधीय पौधे भी हैं।
शुरूआत में बाउंड्री न होने से पौधरोपण मुश्किल हो रहा था। ऐसे में प्रधानाध्यापक विनोद कुमार ने विद्यालय की बाउंड्री के चारों तरफ तार लगवाकर पौधे लगाए। आज यही विद्यालय की सुंदरता में चार चांद लगा रहे हैं। विद्यालय की सुंदरता के लिए प्रधानाध्यापक ने लिए फाइकस, अशोक, बरगद और अरोस्टोनिया के पौधे लगाए थे। स्कूल में 800 वर्ग फीट में किचन गार्डन भी है। इसमें भिंडी, लौकी, पालक उगाई जातीं हैं। ये सब्जियां बच्चों के मध्याह्न भोजन में काम आतीं हैं। विद्यालय में लगे कई औषधि पौधे भी अपनी शोभा तो बढ़ा रहे हैं। ये आसपास गांव के लोगों के इलाज में भी कार्य आते हैं।
विज्ञापन

विद्यालय में केला, शहतूत और अमरूद के पेड़ भी लगाए हैं। बच्चों के बैठने के लिए एक पार्क बनाया गया है, इसमें घास और फूल वाले पौधे हैं। इसकी देखभाल स्वयं प्रधानाध्यापक करते हैं। अवकाश के दिनों में भी विनोद 40 किलोमीटर दूरी तय करके पौधों की देखभाल करने आते हैं। प्रधानाध्यापक विनोद कुमार ने बताया कि विद्यालय में बाल संसद का गठन कर प्रत्येक विद्यार्थी को पेड़-पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी तय की गई है। यह बच्चे बगिया को हरा-भरा रखने में मदद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed