{"_id":"6001cc188ebc3e333b6f1a40","slug":"hapudiya-gang-will-be-ragister-in-firozabad-firozabad-news-agr4764827172","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरजनपदीय गैंग के रूप में रजिस्टर्ड होंगे हापुड़िया,कलुआ एवं रंगीला गैंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरजनपदीय गैंग के रूप में रजिस्टर्ड होंगे हापुड़िया,कलुआ एवं रंगीला गैंग
विज्ञापन
फिरोजाबाद। हाल ही में पकड़े गए मनीष हापुड़िया, सतीश उर्फ कलुआ एवं रामबाबू शास्त्री उर्फ रंगीला गैंग अंतरजनपदीय गैंग के रूप में रजिस्टर्ड होगा। पुलिस इन गैंग नेटवर्क के अन्य सदस्यों को खोजने में जुटी हुई है। गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई किए जाने के साथ इस गैंग की सक्रियता कौन-कौन से जिलों में रही, इसकी भी पड़ताल की जा रही है।
एसएसपपी अजय कुमार पांडेय ने आपराधिक वारदातों में संलिप्त गैंगों की खोज करना शुरू कर दी है। पिछले दिनों पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत तीन बड़े गैंग का खुलासा किया है। इसमें मैनपुरी में गुप्ता ज्वैलर्स के यहां डकैती डालने की योजना बना रहे मनीष हापुड़िया गैंग के पुलिस कई सदस्यों को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। फरार चल रहे सदस्यों पर बीस-बीस हजार का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार यह गैंग (डी-27) अशोक दीक्षित गैंग से जुड़ा है। मनीष हापुड़िया गैंग के सदस्यों की सक्रियता आगरा में अधिक है। इनके नाम खोजने के लिए पुलिस की टीमें जुटीं हैं। साथ ही ज्वैलर्स की दुकान को निशाना बनाने वाले कासगंज निवासी सतीश उर्फ कल्ला उर्फ कलुआ गैंग के भी सदस्यों के चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने इस गैंग से जुडे़ करीब 15 सदस्यों को जेल भेजा है। यह गैंग फिरोजाबाद के साथ-साथ इटावा, मैनपुरी, कासगंज, हाथरस, अलीगढ़, फर्रुखाबाद, इलाहाबाद तक में घटना को अंजाम देता था। गैंग के अधिकांश सदस्य हाथरस के गांव बाग बधिक के निवासी हैं। तीसरा गैंग रामबाबू शास्त्री उर्फ रंगीला गैंग की सक्रियता फिरोजाबाद के साथ-साथ आगरा, राजस्थान तक में मिली है। रामबाबू रंगीला की गिरफ्तारी को काफी प्रयास किए लेकिन वह हाथ नहीं आ सका। पुलिस इन तीनों गैंग को अंतरजनपदीय गैंग के रूप में रजिस्टर्ड करने के साथ गैंग के सदस्यों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है।
जिले में हाल ही में प्रकाश में आए मनीष हापुड़िया गैंग के सदस्यों की आगरा में सक्रियता है। सतीश उर्फ कलुआ एवं रामबाबू शास्त्री उर्फ रंगीला गैंग को इंटर डिस्ट्रिक गैंग के रूप में रजिस्टर्ड किया गया है। -राजेश कुमार एसपी देहात फिरोजाबाद।