फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Half the population in the state feeds lotus

आधी आबादी प्रदेश में खिलाएगी कमल

Tue, 06 Dec 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद Updated Tue, 06 Dec 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Half the population in the state feeds lotus
कोटला रोड स्थित आशीर्वाद पैलेस में महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराे फीराेजाबाद
 भाजपा जिला एवं महानगर द्वारा कोटला रोड स्थित आशीर्वाद पैलेस में महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें महिला कार्यकर्ताओं ने अपनी शक्ति का अहसास करा विधानसभा चुनाव का शंखनाद किया।
विज्ञापन

प्रदेश मंत्री पद्मा दीक्षित ने कहा कि मातृ शक्ति का उत्साह और महिलाओं के अंदर की चिंगारी देखकर लगता है कि प्रदेश में कमल अवश्य खिलेगा। हमें अपने अंदर की शक्ति को बाहर लाना होगा। प्रदेश में सपा-बसपा ने राजनीति को गंदा कर दिया है। अब महिलाओं को अपनी शक्ति दिखानी होगी। क्षेत्रीय संयोजक रश्मि सिंह ने कहा कि सपा सरकार में हर ओर गुंडाराज है। प्रदेश महामंत्री राखी त्यागी ने कहा कि प्रदेश में कमल खिलेगा और भाजपा की सरकार बनेगी। पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता भदौरिया ने कहा कि चूड़ियों की खनखनाहट से बाहर निकल कर आज मातृशक्ति ने प्रदेश सरकार को बदलने का शंखनाद किया है। मोदी ने काले धन और भ्रष्टाचार पर ऐसी चोट की है कि माया-मुलायम की बोलती बंद हो गई है। नगर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि मोदी सरकार ने गरीबों के लिए अनाज के भंडार खोल दिए है लेकिन अनाज गरीबों तक नहीं पहुंच रहा है। अधिकारी और भ्रष्ट नेता गरीबों के हक पर डाका डाल रहे हैं। जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा ने कहा कि महिला सम्मेलन में शंखनाद कर महिलाआें ने अपनी ताकत का अहसास कराया है। महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता ने कहा कि आज मातृ शक्ति ने तय कर दिया है कि पांचों विधानसभाओं की सीट भाजपा के खाते में जाने वाली है। मंचासीन अतिथियों का बबली गौतम व नीलम दिवाकर ने 51-51 किलो की माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। संचालन ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष सुमन चतुर्वेदी ने किया। कार्यक्रम में संयोजक सरिता पोरवाल, केके गांधी, कृष्णा पोरवाल, ब्लाक प्रमुख अमृता सिंह, नानक चंद्र अग्रवाल, देवेश गुप्ता, अजय गुप्ता, दुष्यंत तोमर, कमल सिंह, देेवेश भारद्वाज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed