फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Half the city was shrouded in darkness due to pole break

33 हजार का पोल टूटने से रातभर अंधकार में डूबा रहा आधा शहर

Sat, 01 Oct 2016 01:01 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Sat, 01 Oct 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
Half the city was shrouded in darkness due to pole break
पोल टूटने से रातभर अंधकार में डूबा रहा आधा शहर - फोटो : Amar Ujala
रात में 12 बजे जाटवपुरी पर वाहन की टक्कर से टूटे पोल, शहर के तीन बड़े बिजलीघरों की आपूर्ति ठप
विज्ञापन

मुरादाबाद कंट्रोल से सुबह से रात तक होने वाली अघोषित कटौती से कराही जनता

सुहागनगरी में अघोषित बिजली संकट से जनता कराह उठी है। सुबह से रात तक मुरादाबाद से रोस्टिंग की गई। रात 12 बजे जाटवपुरी पर वाहन की टक्कर से 33 हजार का पोल टूट गया, जिससे आधा शहर रातभर अंधकार में डूबा रहा। विद्युत अधिकारियों व फीडर पर तैनात कर्मचारियों ने अपने फोन बंद कर लिए।
मुरादाबाद कंट्रोल द्वारा पिछले एक सप्ताह से अघोषित कटौती की जा रही है। रोस्टिंग होने का कोई समय भी निर्धारित नहीं है। सुबह, दोपहर, शाम व रात में हर रोज आठ से दस घंटे कटौती हो रही है। गुरुवार को मुरादाबाद से ग्रामीण क्षेत्र में सुबह 8.15 बजे से 11 बजे तक रोस्टिंग की गई। टाउन में 12.10 से 3.10 बजे तक रोस्टिंग हुई। रात में 7.40 से 11.00 बजे तक बिजली काटी गई। बमुश्किल एक घंटे सप्लाई चली। रात में 12.10 बजे जाटवपुरी चौराहे पर एक ट्रक ने टक्कर मार कर 33 हजार का पोल तोड़ दिया, जिससे शहर के एसएन, गांधीपार्क व सुहागनगर से जुड़े सभी मोहल्लों की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। बिजली जाते ही उपभोक्ताआें ने फोन खटखटाना शुरू किया तो अधिकारियों, कर्मचारियों ने फोन बंद कर लिए। रातभर आधा शहर अंधकार में डूबा रहा।
विज्ञापन

इस दौरान मुरादाबाद कंट्रोल से ग्रामीण क्षेत्र में 22.35 से 2.35 तक तथा टाउन में सुबह 5.50 से 7.50 बजे तक रोस्टिंग कर दी गई। विद्युत टीम ने एक घंटे की मेहनत के बाद लाइन को अस्थाई रूप से जोड़कर आठ बजे सप्लाई शुरू कर दी। रातभर बिजली गायब रहने के बावजूद शुक्रवार को मुरादाबाद कंट्रोल से दोपहर में 12.40 से 2.40 तक रोस्टिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसफाबाद बिजलीघर पर जली क्लेंप
आसफाबाद स्थित 220 विद्युत उपसंस्थान केंद्र पर क्लेंप जलने से एसएन बिजलीघर की आपूर्ति प्रभावित हो गई। मुरादाबाद कंट्रोल से रोस्टिंग वापस होने पर एसएन बिजलीघर से आपूर्ति चालू नहीं हुई। एसडीओ सचिन गुप्ता ने आसफाबाद बिजलीघर फोन कर कारण पता किया तब बताया गया कि जली हुई क्लेंप बदली जा रही है। जल्द आपूर्ति सुचारु हो जाएगी।

चोरों ने ट्रांसफार्मर गिराकर चोरी किया आयल
फीरोजाबाद। रात में अंधेरे का फायदा उठाकर चोरों ने गुरुवार की रात में आगरा गेट चमेली बाग में रखे ट्रांसफार्मर को डबल पोल से नीचे गिरा कर उसमें से आयल व क्वायल चोरी कर ले गए।
विद्युत विभाग द्वारा आगरा गेट स्थित चमेली बाग पर 63 केवीए का ट्रांसफार्मर स्थापित कराया गया है। इससे हाइवे के आसपास के दुकानों व नलकूपों के कनेक्शन संचालित होते हैं। चोर ट्रांसफार्मर का खोखा जमीन पर पड़ा छोड़ गए। सप्लाई न आने पर क्षेत्रीय लोगों ने इंडस्ट्रियल एरिया बिजलीघर फोन किया, तब मामले की जानकारी हो सकी। अवर अभियंता यशपाल सिंह ने मौका मुआयना कर नुकसान का आकलन किया। इस मामले में विभाग द्वारा थाना लाइनपार में एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।


अघोषित बिजली कटौती पर जताया आक्रोश
अघोषित विद्युत कटौती पर आक्रोशित क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि एसएन बिजलीघर से अघोेषित कटौती की जा रही है, जिससे चौबान मोहल्ला, दुली मोहल्ला, पुरानी मंडी, चौकी गेट क्षेत्र में खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिक्षक शैलेंद्र चतुर्वेदी ने कहा है कि सुबह से रात्रि तक बिजली कटौती होने से इनर्वटर बंद हो जाते हैं। उन्होंने मांग की है कि रामलीला महोत्सव, नवदुर्गा महोत्सव को ध्यान में रखते हुए बिजली कटौती न की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed