फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Guruji will be able to evaluate only 50 copie

महज 50 कापियों का मूल्यांकन कर सकेंगे गुरुजी

Thu, 27 Apr 2017 11:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Thu, 27 Apr 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
Guruji will be able to evaluate only 50 copie
केंद्रों पर गुरुवार को मूल्यांकन कार्य शुरू हो गया।

विज्ञापन
यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं का मूल्यांकन गुरुवार से शुरू हो गया। पहले दिन निरीक्षकों को निर्देशित किया गया। मूल्यांकन कार्य में शासन की ओर से की गई सख्ती एवं नियमों में बदलाव की जानकारी डीआईओएस ने दी। गुरु वार को मूल्यांकन केंद्रों पर ट्रकों से बाहरी जनपदों की कापियां आईं। शुक्रवार से मूल्यांकन कार्य गति पकडे़गा।
मूल्यांकन केंद्र डीएवी इंटर कालेज में कक्ष निरीक्षकों की कार्यशाला आयोजित की गई। डीआईओएस रविंद्र सिंह ने कक्ष निरीक्षकों से कहा कि शिक्षकों को शपथ देना होगा कि वह किस विषय के हैं? उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय मूल्यांकन कार्य होगा। 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले परीक्षार्थियों की कापियां पुन: चेक होंगी। बोर्ड प्रत्येक केंद्र से अचानक कापियां मंगाएगा और इलाहाबाद में क्रास चेकिंग कराएगा। गलती मिलने पर शिक्षक को ब्लैक लिस्टेड किया जाएगा। निर्देशित किया है कि कोई भी शिक्षक  एक दिन में पचास कापियाें से अधिक नहीं जांचेगा। दो पालियों में 25-25 कापियां दी जाएंगी। अयोग्य शिक्षक कांपी जांचते मिले तो उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जाए। पर्यवेक्षक रामपाल यादव ने कहा कि सुबह 10.30 बजे तक शिक्षक गेट पर आ जाएं। इसके बाद ताला लगा दिया जाएगा। मूल्यांकन कार्य से पहले किसी शिक्षक को बिना अनुमति के नहीं भेजा जाएगा। शिक्षकों ने मूल्याकंन स्थल पर जेनरेटर एवं पंखों की व्यवस्था कराने की मांग की। डीएवी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य उपेंद्र नाथ शर्मा ने भी निर्देशित किया। डीआईओएस ने अन्य मूल्यांकन केंद्र पर जाकर शिक्षकों को निर्देशित कर समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन


विषय में आई गलतियां
ड्यूटी प्रपत्रों में अनेकों गलतियां बोर्ड ने भेजी हैं। शिक्षकों ने डीआईओएस को अपनी समस्या बताई। उन्होंने प्रधानाचार्य को ड्यूटी प्रपत्रों से ड्यूटी काटने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed